ट्रंप प्रशासन ने आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों के खिलाफ एक बेहद सख्त और बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत अमेरिका में ग्रीन कार्ड से जुड़े 'परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन' यानी पर्म (PERM) प्रोग्राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इस कड़े फैसले की जद में कई बड़ी भारतीय आईटी कंपनियां भी आ गई हैं, जिनमें इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), विप्रो, एचसीएल और कैपजेमिनी जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं. इनके अलावा, दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को भी इस प्रोग्राम से बाहर कर दिया गया है.\