सोशल मीडिया पर इस वक्त फ्लोरिडा के पेन्साकोला बीच का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. अमेरिकी नौसेना का सबसे मशहूर 'ब्लू एंजल्स' फाइटर जेट अचानक आसमान से नीचे आता है और बीच पर मौज-मस्ती कर रही भारी भीड़ के ऊपर से बेहद कम ऊंचाई से छूकर निकल जाता है. रफ्तार इतनी तूफानी थी कि जेट की हवा के दबाव से पर्यटकों के टेंट और छाते तिनके की तरह हवा में उड़ गए. लोग एक पल के लिए सहम गए, लेकिन ये हैरतअंगेज नजारा कैमरे में कैद हो गया.