सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब की मदद के लिए अब तुर्की और पाकिस्तान की सेनाएं मैदान में उतरने जा रही हैं. सऊदी अरब की रक्षा के लिए 'मक्का पैक्ट' को एक्टिव कर दिया गया है. रियाद में हुई एक आपातकालीन बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत दोनों देशों के सैन्य बलों की तैनाती सऊदी अरब में की जाएगी. सऊदी अरब के प्रिंस ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद मक्का पैक्ट के तहत इस फैसले को मंजूरी दी है.