'मेटा' यानी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अमेरिका के चार राज्यों ने आरोप लगाया है कि उसने जानबूझकर अपने ऐप्स को इस तरह डिजाइन किया, जिससे बच्चों को इसकी लत लग जाए. आरोप है कि मेटा को अच्छी तरह पता था कि कम उम्र के बच्चे मानसिक रूप से संवेदनशील होते हैं. इसके बावजूद, कंपनी ने 'इनफिनिट स्क्रॉल', 'ऑटोप्ले' और 'लाइक' बटन जैसे फीचर्स बनाए ताकि बच्चे दिन-रात ऑनलाइन बने रहें. अगर मेटा यह केस हारती है, तो उसे 200 अरब डॉलर जुर्माने के रूप में देना पड़ सकता है.