'कूटनीति' में आज बात भारत की एक ऐसी रक्षा डील की, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. जब भी दुश्मनों की मिसाइलें आसमान से बरसती हैं, तो इजरायल की रक्षा के लिए एक ही नाम सामने आता है- 'आयरन डोम'. लेकिन अब इस ऐतिहासिक मिसाइल शील्ड पर एक नया लेबल लग सकता है- 'मेड इन इंडिया'. खबरों के मुताबिक, इजरायल की सरकारी डिफेंस कंपनी राफेल (Rafael) भारत की कंपनियों के साथ मिलकर भारत में ही आयरन डोम के इंटरसेप्टर, यानी उसकी मिसाइलें बनाने की बड़ी तैयारी में है. अगर यह डील पक्की होती है, तो भारत सिर्फ तकनीक खरीदेगा नहीं, बल्कि इस दुनिया के सबसे मशहूर एयर डिफेंस सिस्टम का ग्लोबल हब बन जाएगा.
India-Israel defense Deal, India-Israel military partnership, Tel Aviv, Rafael Advanced defense Systems, interceptors for Iron Dome air defence system, Iron Dome, Iron Dome air defense system, India Defense News, Indian defense companies, Tamir missiles, Israel, Global News, International News, World News, Aajtak Hindi News, Aajtak News, Aaj Tak Exclusive, Breaking News