पाकिस्तान में एक बार फिर आटे का संकट गहराया गया है. इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक किल्लत बढ़ती जा रही है. इस्लामाबाद में गेहूं की सप्लाई रोक देने की वजह से 45 आटा मिलों में गेहूं का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है. जिसको लेकर आटा मिल मालिकों ने किल्लत की आशंका जताई है और पंजाब सरकार पर गेहूं के परमिट रोकने का आरोप लगाया. साथ ही सप्लाई बहाल न होने पर रावलपिंडी की आटा मिलों ने कामकाज बंद करने की धमकी दी है.