अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक बार फिर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को ईरान के भीतर मौजूद कई ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए. इसके साथ ही सैन्य कार्रवाई में लगा संक्षिप्त विराम खत्म हो गया है. अमेरिका की यह ताजा सैन्य कार्रवाई ईरान की ओर से इस हफ्ते जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद हुई है.