ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने कतर में अपने सबसे बड़े सैन्य अड्डे पर मोबाइल मिसाइल को तैनात किया है. मिसाइल को स्थिर प्लेटफॉर्म की बजाए HEMTT ट्रकों पर लगाया गया है. जिससे मिसाइल को जरूरत पड़ने पर तेजी से इस्तेमाल किया जा सके. इस सैन्य हरकत से क्षेत्र में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं.