अमेरिकाः ट्रंप की सेहत में सुधार, दी जा रही रेमडेसिविर थेरेपी

ट्रंप प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में रेमडेसिविर को आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत किया था. इस दवा का अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों पर असर दिखाने और उनकी सेहत में सुधार के बाद यह कदम उठाया गया था.

Advertisement
व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कॉनली (फोटो-PTI) व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कॉनली (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • वाशिंगटन,
  • 04 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST
  • डोनाल्ड ट्रंप की सेहत में सुधार
  • सेना के अस्पताल में इलाज जारी
  • डोनाल्ड ट्रंप के डॉक्टर ने दी जानकारी

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. व्हाइट हाउस के मुताबिक उन्हें रेमडेसिविर थेरेपी दी जा रही है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

असल में, ट्रंप प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में रेमडेसिविर को आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत किया था. इस दवा का अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों पर असर दिखने और उनकी सेहत में सुधार के बाद यह कदम उठाया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड उपनगर बेथेस्डा के वाल्टर रीड मिलिट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था. 

Advertisement

व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कॉनली ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने राष्ट्रपति ट्रंप के इलाज के लिए रेमडेसिविर थेरेपी की सलाह दी है.एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति को सैन्य अस्पताल ले जाए जाने के बाद पहली बार कॉनली ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति की सेहत में सुधार हो रहा है.

समाचार एजेंसियों के मुताबिक डॉ. सीन कॉनली ने कहा कि उन्हें किसी सप्लीमेंट के तौर पर ऑक्सीजन देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार हमने रेमडेसिविर थेरेपी शुरू करने का फैसला किया है. राष्ट्रपति ने अपनी पहली खुराक पूरी कर ली है और आराम कर रहे हैं. 

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को शुक्रवार को कोविड-19 जांच में संक्रमित पाया गया था. राष्ट्रपति को सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जबकि उनकी पत्नी व्हाइट हाउस में ही इलाज करा रही हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »