सीरिया को लेकर जारी तनाव के बीच पुतिन ने टाली फ्रांस की यात्रा

सीरिया को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फ्रांस की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है. इस यात्रा में पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंक्वा ओलांदे से सीरिया के बारे में बात होनी थी. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

Advertisement
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

संदीप कुमार सिंह / IANS

  • पेरिस,
  • 11 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST

सीरिया को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फ्रांस की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है. इस यात्रा में पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंक्वा ओलांदे से सीरिया के बारे में बात होनी थी. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि पुतिन ने ओलांदे से मुलाकात की एक नई तारीख निर्धारित किए बगैर ही यात्रा रद्द कर दी है. फ्रांस ने कहा है कि इस यात्रा की कभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई थी। लेकिन, रूस के मीडिया में इसकी लगातार चर्चा हो रही थी और कहा जा रहा था कि इसमें सीरिया के हालात पर बात होनी थी.

Advertisement

पुतिन के यात्रा का मूल उद्देश्य एक 'आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूसी आर्थोडाक्स सेंटर' के उद्घाटन समारोह में भाग लेना था. हालांकि, पेरिस ने बाद में कहा कि इसमें 'सीरिया पर कार्य सत्र' भी शामिल होगा.

फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, रूस का मानना है कि इस फार्मूले के तहत ओलांदे और पुतिन के बीच बैठक होना 'अपमानजक' था, इसी वजह से अंतत: यात्रा रद्द कर दी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »