वेनेजुएला में भूकंप के कहर से फुटबॉलर की पत्नी की मौत, बेटी को बचाते हुए दी कुर्बानी, मलबे में दबा मिला शव

वेनेजुएला में आए विनाशकारी जुड़वां भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है. इस भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मारिटिमो डे ला गुएरा क्लब के एक प्रसिद्ध फुटबॉलर की पत्नी ने अपनी एक साल की मासूम बेटी को बचाते हुए अपनी जान गंवा दी.

Advertisement
फुटबॉलर हेक्टर बेलो की मौत. (photo: ITG) फुटबॉलर हेक्टर बेलो की मौत. (photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

वेनेजुएला के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी हेक्टर बेलो ने इस हफ्ते आए विनाशकारी भूकंपों में अपनी पत्नी को खो दिया. उनकी पत्नी एंड्रिया बेलो ने अपनी अंतिम सांसों तक अपनी एक साल की बेटी अलाना को बचाने के लिए खुद को ढाल बना लिया. हेक्टर बेलो ने 26 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए ये जानकारी दी.

अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'पीपल' के अनुसार, फुटबॉलर हेक्टर बेलो ने शुक्रवार 26 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी की याद में एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की.

उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए लिखा कि तुम हमेशा हमारी पसंदीदा हीरो रहोगी, मम्मी. मैं अपनी बेटी को बताऊंगा कि तुम कितनी अद्भुत थीं और तुमने उसे कितना प्यार किया.'

फ़ुटबॉलर ने आगे लिखा, 'तुम अपने डैडी को हमेशा की तरह मजबूत या मुस्कुराते हुए नहीं देख पाओगी, लेकिन मैं वादा करता हूं कि मैं ठीक हो जाऊंगा और तुम्हें दुनिया की सबसे खुशमिजाज लड़की बनाऊंगा.'

हेक्टर ने आगे कहा, 'अब बस तुम और मैं हैं और तुम्हारी मम्मी स्वर्ग से हम पर नजर रख रही हैं. मुझे पता है कि एंड्रिया मुझे हिम्मत देगी.'

पोस्ट में आगे लिखा था, 'इस सारे दुख के बीच, मुझे पता है कि अगर उन्हें मुझसे कुछ कहने के लिए एक मिनट भी मिलता तो वह मुझसे कहतीं कि मैं अपनी जान देकर तुम्हारी रक्षा करूं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने किया था.'

कुमान डे कैम्पियोनेस संगठन के मुताबिक, भूकंप के बाद जब राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तो एंड्रिया बेलो का शव उनके ढहे हुए अपार्टमेंट के मलबे के नीचे दबा हुआ पाया गया. जांच में साफ हुआ कि एंड्रिया ने मौत के आखिरी क्षणों में भी अपनी बेटी को पूरी तरह कवर करके रखा था. मां के इसी सर्वोच्च बलिदान की वजह से छोटी अलाना मलबे के अंदर सुरक्षित बच सकी.

Advertisement

1430 लोगों की मौत

आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में वेनेजुएला में हुई इस बड़ी त्रासदी में मरने वालों की संख्या कम से कम 1,430 हो गई है. सरकार ने बताया कि लगातार आए भूकंपों के बाद विभिन्न परिवारों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब भी कम से कम 68,900 लोग लापता हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »