एलियंस पर ट्रंप का नया प्लान... ओबामा ने जिस 'एरिया 51' का जिक्र किया उसका सीक्रेट क्या है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने एलियंस के सच होने की बात कहकर गोपनीय जानकारी सार्वजनिक की है.

Advertisement
ओबामा और ट्रंप के बीच एलियन पर रार (Photo: PTI) ओबामा और ट्रंप के बीच एलियन पर रार (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार, 19 फरवरी को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर गोपनीय सूचनाएं उजागर करने का आरोप लगाया. ट्रंप ने दावा किया है कि ओबामा ने एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार कर बड़ी गलती की है. ओबामा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा था कि एलियंस सच हैं, हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ देखा नहीं है. 

ट्रंप ने जॉर्जिया जाते वक्त एयरफोर्स वन पर संवाददाताओं से कहा कि वह युद्ध सचिव और अन्य एजेंसियों को एलियंस, यूएफओ (UFO) और अज्ञात हवाई घटनाओं (UAP) से जुड़ी सभी सरकारी फाइलों को पहचानने और उन्हें जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देंगे. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह कदम जनता की इस विषय में गहरी रुचि को देखते हुए उठाया जा रहा है.

ओबामा का बयान और ट्रंप की नाराजगी

बराक ओबामा ने शनिवार को ब्रायन टायलर कोहेन के पॉडकास्ट में कहा था कि एलियंस असली हैं, लेकिन उन्हें 'एरिया 51' जैसी किसी जगह पर छिपाकर नहीं रखा गया है. ट्रंप का मानना है कि ओबामा को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए थीं क्योंकि यह गोपनीय जानकारी का हिस्सा है. 

हालांकि, ओबामा ने बाद में इंस्टाग्राम पर कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि एलियंस ने हमसे संपर्क किया है. उन्होंने एलियंस की संभावना को सिर्फ ब्रह्मांड की विशालता और सांख्यिकीय आधार पर सच बताया था.

यह भी पढ़ें: बंदर का शरीर, ओबामा का चेहरा... ट्रंप ने शेयर किया VIDEO, मचा बवाल

Advertisement

क्या है 'एरिया 51' का रहस्य?

नेवादा में स्थित 'एरिया 51' वायुसेना की एक गोपनीय साइट है, जिसके बारे में कई तरह की बातें कही जाती हैं. ऐसा कहा जाता है कि उस जगह पर एलियंस के शव और क्रैश हुए स्पेसशिप रखे गए हैं. हालांकि, 2013 के सीआईए दस्तावेजों के मुताबिक, यह सिर्फ टॉप-सीक्रेट जासूसी विमानों का एक परीक्षण स्थल था. ओबामा ने भी कहा था कि जब तक कोई बड़ी साजिश न हो, वहां एलियंस जैसी कोई चीज राष्ट्रपति से छिपाकर नहीं रखी गई है.

यह भी पढ़ें: ओबामा ने कहा- Alien होते हैं लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा, ब्रायन कोहेन पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा

पेंटागन की रिपोर्ट और ट्रंप का नया आदेश

पेंटागन ने 2024 की एक रिपोर्ट में कहा था कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से एलियन तकनीक का कोई सबूत नहीं मिला है. ज्यादातर देखी गई चीजें सामान्य वस्तुएं या घटनाएं थीं. इसके बावजूद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वे एलियंस और यूएपी से जुड़ी तमाम जटिल और महत्वपूर्ण फाइलों को पब्लिक करेंगे. उन्होंने कहा कि वह खुद नहीं जानते कि एलियंस सच हैं या नहीं, लेकिन वे फाइलों को जारी करने का प्रोसेस शुरू करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement