'लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो अंतरिम सरकार का गठन', बांग्लादेश के घटनाक्रम पर अमेरिका का बयान

मिलर ने कहा कि अमेरिका हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हम लोगों से हिंसा को समाप्त करने और हालात को सामान्य करने की अपील करते हैं. उन्होंने कहा, 'अंतरिम सरकार के संबंध में सभी निर्णय लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा के संबंध में किए जाने चाहिए.'

Advertisement
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिया इस्तीफा. (AP Image) बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिया इस्तीफा. (AP Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST

बांग्लादेश के हालात पर अमेरिका का कहना है कि वहां अंतरिम सरकार का गठन लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और वहां की आवाम के मनमुताबिक किया जाना चाहिए. विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया से कहा, 'हम लोगों को बांग्लादेशी सरकार का भविष्य तय करते देखना चाहते हैं.अमेरिका बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है.' बता दें कि कई दिनों से चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और देश भी छोड़ दिया था.

Advertisement

अमेरिका की बांग्लादेश के हालात पर है नजर

मिलर ने कहा कि अमेरिका हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हम लोगों से हिंसा को समाप्त करने और हालात को सामान्य करने की अपील करते हैं.उन्होंने कहा,'अंतरिम सरकार के संबंध में सभी निर्णय लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा के संबंध में किए जाने चाहिए.'एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री हसीना ने अमेरिका में शरण मांगी है या नहीं.

यह भी पढ़ें: 'जिन्हें खुश करने के लिए हसीना ने मुझे देश से निकाला...', बांग्लादेश पर तसलीमा नसरीन का पोस्ट

तय की जानी चाहिए हिंसा की जवाबदेही

मिलर ने कहा, 'पिछले कुछ हफ्तों में हुई हिंसा और हत्याओं की जवाबदेही तय की जानी चाहिए. मिलर ने कहा कि अमेरिका बांग्लादेश की स्थिति पर सावधानीपूर्वक नजर रख रहा है. हम सभी पक्षों से आगे की हिंसा से बचने का आग्रह करते हैं. पिछले कई हफ्तों के दौरान बहुत सारी जानें गई हैं और हम आने वाले दिनों में शांति और संयम का आग्रह करते हैं.' इससे पहले, व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा था कि हम बांग्लादेश में स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा के बीच तख्तापलट हो गया है.प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने देश भी छोड़ दिया था इस वक्त भारत में हैं. उनके साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी हैं.वहीं, बांग्लादेश में सेना ने अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान किया है. पिछले कई दिनों से देश में हिंसा चल रही थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी. लेकिन सोमवार को हालात बेकाबू हो गए और लोग पीएम आवास की ओर बढ़ गए, जिसके बाद शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »