जंग के बीच रूसी विदेश मंत्री के भारत दौरे पर क्या बोला अमेरिका?

यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह और रूस के विदेश मंत्री लावरोव भारत दौरे पर हैं. इसी बीच ब्रिटिश विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस भी भारत आई हैं. माना जा रहा है कि इन सब दौरें में यूक्रेन-रूस युद्ध ही बातचीत का प्रमुख मुद्दा होगा.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो) अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST
  • भारत दौरे पर हैं रूसी विदेश मंत्री
  • आज पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे लावरोव

यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह और रूस के विदेश मंत्री लावरोव भारत दौरे पर हैं. इसी बीच ब्रिटिश विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस भी भारत आई हैं. माना जा रहा है कि इन सब दौरें में यूक्रेन-रूस युद्ध ही बातचीत का प्रमुख मुद्दा होगा.

यूक्रेन से युद्ध और दुनियाभर से लग रहे प्रतिबंधों के बीच रूसी विदेश मंत्री भारत दौरे पर हैं. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. यूक्रेन पर युद्ध के चलते नाराज चल रहे अमेरिका ने अब रूसी विदेश मंत्री के भारत दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

Advertisement

अमेरिका विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को रूसी विदेश मंत्री लावरोव के भारत दौरे को लेकर कहा है कि हर देश के मॉस्को के साथ अपने संबंध हैं और अमेरिका इसमें कोई बदलाव की मांग नहीं कर रहा. 

विभिन्न देशों के रूस के साथ अपने संबंध- अमेरिका

प्राइस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''विभिन्न देशों के रूसी संघ के साथ अपने संबंध हैं. यह इतिहास का एक तथ्य है. यह भूगोलिक फैक्ट है. इसमें ऐसा कुछ नहीं है, जिसे हम बदलना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, भारत हो या हमारा कोई अन्य साझेदार देश, हम यह देखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि जिस तरह अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक स्वर में इस अनुचित हमले के खिलाफ बोल रहा है. वैसे ही भारत समेत अन्य देशों को हिंसा को समाप्त करने की अपील करनी चाहिए. 

Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्री नेड प्राइस का ये बयान रूसी विदेश मंत्री लावरोव के भारत दौरे के बीच आया. वहीं, प्राइस से जब पूछा गया कि क्या भारत व्यापार के लिए रूपए-रूबल कन्वर्जन पर काम कर रहा है, इस पर उन्होंने कहा, जब रुपये-रूबल कन्वर्जन की बात आती है तो मैं अपने भारतीय  साझेदार से कहूंगा कि इस पर चर्चा हो सकती है. 

दो दिन के भारत दौरे पर US डिप्टी NSA

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह भी दो दिन के भारत दौरे पर हैं. दलीप सिंह ने रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का मसौदा तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है. यूक्रेन पर रूस हमले को लेकर मास्को की आलोचना नहीं करने के भारत के रुख के बीच दलीप सिंह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. 
 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »