अंतरिक्ष से भी डाल सकते हैं वोट! NASA के अनिल मेनन समेत 3 एस्ट्रोनॉट्स ने मिड टर्म इलेक्शन में स्पेस से डाला वोट

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के दौरान NASA के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और उनके दो साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग की. ये तीनों पृथ्वी से 400 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर हैं, फिर भी उन्होंने सुरक्षित तरीके से अपना वोट चुनाव अधिकारियों तक पहुंचाया.

Advertisement
अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने X पर पोस्ट करते हुए अंतरिक्ष से वोट डालने की जानकारी दी. (Photo: X/astro_anil) अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने X पर पोस्ट करते हुए अंतरिक्ष से वोट डालने की जानकारी दी. (Photo: X/astro_anil)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. NASA के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और उनके दो साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में वोट डाला. ये तीनों पृथ्वी से 400 किलोमीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर मौजूद हैं. इसके बावजूद उन्होंने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मतदान किया और अपना वोट सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर चुनाव अधिकारियों तक पहुंचाया. 

Advertisement

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने X पर पोस्ट करते हुए अंतरिक्ष से वोट डालने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'हां आप अंतरिक्ष से भी वोट डाल सकते हैं.' उन्होंने बताया कि स्पेस स्टेशन पर मौजूद तीनों क्रू सदस्यों को मतदान का मौका मिला. तीनों ने इलेक्ट्रॉनिक बैलेट भरा और उसे चुनाव अधिकारियों के पास भेजा. 

अंतरिक्ष स्टेशन और मिशन कंट्रोल के बीच भेजे जाने वाले दूसरे डेटा की तरह ही इन मतपत्रों को भी नासा के 'नियर स्पेस नेटवर्क' के जरिए भेजा जाता है. इस नेटवर्क का संचालन मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट स्थित गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर करता है. मतपत्र को खास कोड में बदलकर सुरक्षित किया गया था, ताकि वोट की गोपनीयता बनी रहे. इसे सिर्फ संबंधित अंतरिक्ष यात्री और चुनाव अधिकारी ही देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में मिड-टर्म इलेक्शन की वोटिंग, गिरती रेटिंग के बीच तीन मुद्दों पर घिरे हैं ट्रंप!

Advertisement

मेनन ने ISS पर किया वोट

अनिल मेनन ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि उन्होंने उन्होंने ISS पर अपने कमरे से ही वोट डाला. उस समय उनका कमरा पोलिंग बूथ की तरह काम कर रहा था. मेनन ने बताया कि उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म भरा और उसे टेक्सास की हैरिस काउंटी के चुनाव अधिकारियों के पास भेजा. 

अनिल मेनन 14 जुलाई को रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से ISS पहुंचे थे. वहीं, ल्यूक डेलानी और जेसिका वॉटकिंस 1 अक्टूबर को स्पेसएक्स मिशन के जरिए वहां पहुंचे थे. अमेरिका में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव हो रहे हैं, जिनमें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिवस के 435 सदस्य, सीनेट के 37 सदस्य, 36 राज्यों के गवर्नर और कई स्थानीय निर्वाचित अधिकारी चुने जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »