अमेरिकी कांग्रेस ने PAK को फाइटर एफ-16 विमान बेचने पर लगाई रोक

एक अमेरिकी सांसद ने  कहा कि अमेरिका पाकिस्तान को जो लडाकू विमान और हथियार बेच रहा है उनका गलत इस्तेमाल हो रहा है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान को आठ नए के सौदे पर फिलहाल रोक लगा दी है. माना जा रहा है कि ऐसा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ उठ रही आवाज के चलते किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सीनेट ने सौदे को रोकने के लिए प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया है. हालांकि इस नोटिस से डील कैंसिल नहीं होगी, इस पर कुछ समय के लिए रोक लगाई गई है. एक पाकिस्तानी वेबसाइट ने इस संबंध में जानकारी दी है.

Advertisement


एक अमेरिकी सांसद ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे नहीं समझ आ रहा कि पाकिस्तान इन विमानों के जरिए क्या करने वाला है. या ये विमान किसी भी तरह के मानवीय राहत के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं? अगर वे सी-130एस विमान खरीद रहे होते तो उससे पता चलता कि वाकई वे सामाजिक हित के लिए कुछ कर रहे हैं लेकिन एफ-16 विमान किसी भी तरह से मानवीय हित के लिए इस्तेमाल नहीं होते.'

'हथियारों का गलत इस्तेमाल कर रहा है PAK'
एक अन्य नेता ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान को जो लडाकू विमान और हथियार बेच रहा है उनका गलत इस्तेमाल हो रहा है. वह इन अपने ही लोगों के खिलाफ कर रहे हैं, जैसे बांग्लादेश में किया.

नेताओं ने की PAK से संबंध तोड़ने की वकालत
पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट डॉन के मुताबिक, अमेरिकी कांग्रेस के कई नेता पाकिस्तान को हथियार बेचे जाने के खिलाफ हैं, जबकि कुछ ने तो इस्लामाबाद से संबंध पूरी तरह खत्म कर लेने की भी वकालत की है.

Advertisement

बता दें कि ओबामा प्रशासन ने अक्टूबर 2015 में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अमेरिका दौरे के वक्त एफ-16 विमान बेचने का समझौता किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement