ब्रिटेन के PM बनते-बनते रह गए भारतीय मूल के ऋषि सुनक, हार के बाद दिया पहला बयान

भारतीय मूल के ऋषि सुनकर को हराते हुए ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिस ट्रस अब नई प्रधानमंत्री होंगी. लिस ट्रस ने 20 हजार 927 वोटों से ऋषि सुनकर को चुनाव हरा दिया है. चुनाव हारने के बाद ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव को एक परिवार बताते हुए एकजुट होकर नई प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ने की बात कही है.

Advertisement
Photo- ऋषि सुनक Photo- ऋषि सुनक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिस ट्रस अब ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी. सोमवार शाम लिस ट्रस को ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया. 81 हजार 326 वोटों के साथ चुनाव जीतकर लिस ट्रस ने बोरिस जॉनसन की जगह ली है. उनके सामने दावेदारी ठोकने वाले भारतीय मूल के ऋषि 20 हजार 927 वोटों से पिछड़ते हुए चुनाव हार गए. ऋषि सुनक को महज 60 हजार 399 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा. 

Advertisement

भारतीय मूल के होने की वजह से ऋषि के दावेदारी की चर्चा सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं भारत में भी जमकर हो रही थी. चुनाव हारने के बाद ऋषि सुनक ने ट्वीट करते हुए अपने वोटरों को धन्यवाद दिया है. ऋषि सुनक ने ट्वीट में कहा कि चुनाव कैंपेन में मुझे वोट करने के लिए हर एक का धन्यवाद. उन्होंने आगे कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी एक परिवार है. अब हम नई प्रधानमंत्री लिस ट्रस के पीछे एकजुट हैं, क्योंकि वह मुश्किल वक्त में देश की कमान संभालने जा रही हैं.

वहीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिस ट्रस ने अपनी जीत के बाद कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी जाने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि देश के नेतृत्व के लिए उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद. लिस ट्रस ने आगे कहा कि इस मुश्किल समय में देश इकोनॉमी आगे बढ़ाने और पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए वह साहसिक कदम उठाएंगी. 

Advertisement

मालूम हो कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते 7 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था. बोरिस जॉनसन के सीट से उतरने के बाद नए पीएम की रेस में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिस ट्रस आखिरी तक बने रहे. पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय मूल के सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं, लेकिन चुनाव का अंत आते-आते 47 साल की ट्रस ने 42 साल के सुनक को हरा दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »