ब्रिटेन में 'बाबरी' जैसा विवाद! 40 साल पुराने राम मंदिर पर मंडराया संकट

ब्रिटेन के पीटरबरो में ऐतिहासित राम मंदिर की जमीन को कॉम्पिटिटिव बिडिंग के तहत यूके इस्लामिक मिशन को सौंप दिया गया है. इसे लेकर हिंदू समुदाय कानूनी लड़ाई लड़ रहा है. मंदिर की ट्रस्टी गौरी चौधरी ने बताया कि मंदिर को बचाने के लिए 1.4 मिलियन पाउंड की बोली लगी थी, लेकिन मुस्लिम संस्था की बोली ज्यादा होने के कारण जमीन उन्हें दे दी गई.

Advertisement
ब्रिटेन के राम मंदिर की जमीन यूके इस्लामिक मिशन को सौंपी गई है. (Photo- ITGD) ब्रिटेन के राम मंदिर की जमीन यूके इस्लामिक मिशन को सौंपी गई है. (Photo- ITGD)

प्रणय उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच ब्रिटेन के पीटरबरो में स्थित ऐतिहासिक मंदिर चर्चा में आ गई है. 40 साल पुराने इस मंदिर को बचाने के लिए वहां हिंदू समुदाय बड़ी कानूनी लड़ाई लड़ रहा है. पीटरबरो सिटी काउंसिल ने एक कॉम्पिटिटिव बिडिंग के तहत इस मंदिर की जमीन को 'यूके इस्लामिक मिशन' को सौंपने का फैसला किया है. 

कहा जा रहा है कि मुस्लिम संस्था इस जमीन पर मस्जिद और मदरसा बनाएगी. इस विवाद पर पीटरबरो राम मंदिर की ट्रस्टी गौरी चौधरी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए चिंता जताई. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस मंदिर से क्षेत्र के 18 हजार से ज्यादा हिंदू जुड़े हुए हैं. 

Advertisement

गौरी चौधरी ने कहा, 'हम UK के सबसे पुराने राम मंदिरों में से एक को बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. ये 40 साल पुराना हिंदू मंदिर है, जिससे इस इलाके में रहने वाले 18 हजार से ज्यादा हिंदू जुड़े हुए हैं.'

यूके इस्लामिक मिशन को सौंपी गई जमीन

ट्रस्टी ने आगे बताया कि मंदिर को बचाने के लिए हिंदू ट्रस्ट ने 1.4 मिलियन पाउंड की भारी-भरकम बोली लगाई थी. लेकिन सिटी काउंसिल ने यूके इस्लामिक मिशन की बोली ज्यादा होने का हवाला देकर जमीन उन्हें सौंपने का फैसला सुना दिया.

ट्रस्टी गौरी चौधरी के मुताबिक, 'राम मंदिर की इस जमीन को हासिल करने की कोशिश पिछले 14 सालों से चल रही थी. लेकिन हाल ही में पीटरबरो की सिटी काउंसिल में एक नया प्रशासन आया है. इस नए प्रशासन की कैबिनेट में ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं.'

Advertisement

उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक समीकरणों का हवाला देते हुए बताया कि ये राम मंदिर 50 किलोमीटर के दायरे में हिंदुओं का एकमात्र पूजा स्थल है. जबकि, इस पूरे इलाके में पहले से ही 30 मस्जिदें मौजूद हैं और अकेले पीटरबरो में लगभग 19 मस्जिदें हैं.

बाबरी मस्जिद घटना से जोड़ा जा रहा है मामला

इस पूरे मामले को अयोध्या राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के विवाद से भी जोड़ा जा रहा है. ट्रस्टी ने कहा, 'हम ऐसा नहीं कह रहे हैं, लेकिन हमें ये सुनने को जरूर मिल रहा है कि राम मंदिर की जमीन पर मस्जिद बनाने की इस बोली के पीछे बाबरी मस्जिद की घटना से जुड़ा एक प्रतीकात्मक संदेश शामिल है.'

यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के लिए बेताब हैं भक्त, रेस में 1000 से ज्यादा दावेदार

उन्होंने ये भी कहा कि इस कानूनी लड़ाई के दौरान उन्हें हर वर्ग से काफी समर्थन मिला है. उन्हें ये भी बताया गया है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले चर्च, सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) और दूसरे धार्मिक स्थलों के साथ भी ऐसी चीजें हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि अगर ये सच है, तो ये बेहद दुर्भाग्य की बात है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »