ट्रंप ने गोलीबारी में घायल सांसद से अस्पताल जाकर की मुलाकात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने रिपब्लिकन सांसद स्टीव स्कैलिस से अस्पताल जाकर मुलाकात की. ये वाशिंगटन के एक उपनगर में बेसबॉल खेल के एक अभ्यास के दौरान हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2017,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने रिपब्लिकन सांसद स्टीव स्कैलिस से अस्पताल जाकर मुलाकात की. ये वाशिंगटन के एक उपनगर में बेसबॉल खेल के एक अभ्यास के दौरान हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल लोगों से मिलने के लिए बुधवार देर रात ट्रंप अस्पताल गए.

बता दें कि वर्जीनिया के एलेक्जेंड्रिया में एक अभ्यास के दौरान बंदूकधारी जेम्स हुडिकंग्सन ने गोलियों की बौछार कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने जेम्स को मार गिराया था.

Advertisement

ट्रंप ने एक ट्वीट करके बताया कि मैं अभी-अभी अस्पताल से निकला हूं. उन्होंने बताया कि हालत में है. लेकिन वह सच्चे योद्धा हैं. मैं स्टीव के लिए प्रार्थना करता हूं. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने बताया कि उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा संचालन विभाग के उपाध्यक्ष इरा रेबिन के साथ ही डॉक्टरों से भी मुलाकात की है. साथ ही स्कैलिस की पत्नी जेनिफर से बात भी की.

ट्रंप ने स्कैलिस के परिजनों से बात की और मिसेज ट्रंप के साथ उनके बगल में बैठ गए. 51 वर्षीय के हिस्से में गोली लगी है. बता दें कि गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी समेत पांच अन्य लोग भी घायल हो गये.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »