'बातचीत के लिए अब देर हो चुकी, अगले हफ्ते कुछ बड़ा होगा', बोले ट्रंप, खामेनेई को कहा 'गुड लक'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है. हाल के दिनों में क्षेत्रीय संघर्ष तेज हुआ है और अमेरिका की रणनीतिक भूमिका पर दुनिया भर की नजरें हैं. ट्रंप के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में अमेरिका कोई बड़ा कदम उठा सकता है.

Advertisement
ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2025,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यह पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि अमेरिका ईरान पर हमला करने या उसके परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है या नहीं. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि ईरान की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया है, लेकिन अब बात करने में बहुत देर हो चुकी है.

व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "अब और एक हफ्ते पहले की स्थिति में बड़ा फर्क है. कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने वाला हूं. अगला हफ्ता बड़ा हो सकता है, शायद एक हफ्ते से भी कम वक्त में कुछ होगा."

Advertisement

ट्रंप का दावा- ईरान ने बातचीत की पेशकश की

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने व्हाइट हाउस में बातचीत का प्रस्ताव रखा है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह प्रस्ताव कब और किस स्तर पर आया. उन्होंने कहा कि अब ईरान की स्थिति पूरी तरह रक्षाहीन है और उसके पास कोई हवाई सुरक्षा प्रणाली नहीं है.

जब उनसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमैनेई के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने सिर्फ इतना कहा, 'गुड लक.'

उन्होंने आगे कहा कि ईरान के प्रति अमेरिका का धैर्य अब समाप्त हो चुका है. ट्रंप ने कहा, "हमारा धैर्य पहले ही जवाब दे चुका है."

इजरायल-ईरान तनाव के बीच ट्रंप के आक्रामक तेवर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है. हाल के दिनों में क्षेत्रीय संघर्ष तेज हुआ है और अमेरिका की रणनीतिक भूमिका पर दुनिया भर की नजरें हैं. ट्रंप के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में अमेरिका कोई बड़ा कदम उठा सकता है.

Advertisement

ईरान कभी नहीं झुकेगा: खामेनेई

बता दें कि इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक टेलीविजन संबोधन में अमेरिका को दो टूक चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान कभी भी आत्मसमर्पण नहीं करेगा. अगर अमेरिका युद्ध थोपता है, तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा जो उसे अपूरणीय क्षति पहुंचाएगा.

उन्होंने कहा कि ईरान, और उसके इतिहास को जानने वाले बुद्धिमान लोग कभी भी इस राष्ट्र से धमकी भरी भाषा में बात नहीं करेंगे क्योंकि ईरानी राष्ट्र थोपी हुई जंग में सरेंडर नहीं करेगा और अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि किसी भी अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप से अपूरणीय क्षति होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »