दीवार बनाने पर अड़े ट्रंप ने देश को किया संबोधित, कहा- बढ़ रहा संकट

ट्रंप ने अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर की हालत को 'दिनों दिन बढ़ता' संकट बताया और आसपास के देशों का ध्यान इस ओर खींचा.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-रॉयटर्स) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-रॉयटर्स)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 09 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार रात को देश को संबोधित किया. उनके संबोधन में बॉर्डर मुद्दा छाया रहा जिसका मिलजुल कर हल निकालने पर उन्होंने जोर दिया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर की हालत को 'दिनों दिन बढ़ता' संकट बताया और आसपास के देशों का इस ओर ध्यान खींचा. इस मसले के हल के लिए और मैक्सिको बॉर्डर पर स्टील की दीवार बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने 5.7 अरब डॉलर की मांग की.

Advertisement

राष्ट्रपति ने ओवल ऑफिस से पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया और की समस्या निपटाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की. उन्होंने गुरुवार रात टीवी पर दिए अपने संबोधन में डेमोक्रेट्स का ध्यान इस ओर खींचा और इसे इंसानी और लोगों के दिलो-दिमाग का बड़ा संकट करार दिया. साथ ही ट्रंप ने सुरक्षा और लोगों की भलाई के लिए जितना जल्द हो सके फंडिंग पर जोर दिया.  

ने डेमोक्रेट्स से खास अपील की और उनसे व्हाइट हाउस में मिलने का आग्रह किया. उन्होंने इतना तक कह दिया कि 'देश के नेताओं का कुछ न करना इससे बड़ा अनैतिक कुछ नहीं हो सकता.' गौरतलब है कि जब से सत्ता में आए हैं, उनका अवैध प्रवासियों के खिलाफ ज्यादा जोर रहा है. इसे बंद करने का वे कई बार प्रण ले चुके हैं. ट्रंप का मानना है कि बॉर्डर पार से आने वाले प्रवासियों को रोकने के लिए स्टील की दीवार बनाई जानी चाहिए लेकिन दीवार का खर्च ज्यादा होने के कारण वे इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने देश के खर्च में कटौती का भी प्रस्ताव दिया है.  

Advertisement

हालांकि आलोचक ट्रंप की इन बातों से सहमत नहीं हैं और वे मानते हैं कि सुरक्षा का मुद्दा बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है और इसे इंसानियत के नाम पर परोसा जा रहा है. अमेरिका में यह मुद्दा इसलिए भी ज्यादा गरम है क्योंकि ट्रंप बॉर्डर समस्या को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दीवार बनाना चाहते हैं लेकिन पिछली रात तक उन्होंने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया.

दूसरी ओर डेमोक्रेट्स दीवार के लिए फंडिंग के खिलाफ हैं क्योंकि बॉर्डर पर दीवार खड़ा करना उनके लिहाज से अनैतिक और बेकार है. डेमोक्रेट्स का कहना है कि इस मुद्दे को संबंधित सरकारों से बात कर ही सुलझाया जा सकता है.

इससे पहले ट्रंप कह चुके हैं कि वह कई साल तक आंशिक सरकारी कामबंदी के लिए तैयार हैं. सरकारी कामबंदी का यह तीसरा सप्ताह है. इस कामबंदी की वजह से 22 दिसंबर से अब तक 8,00,000 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है. ट्रंप ने हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर सकते हैं और दीवार का जल्द निर्माण कर सकते हैं. मैंने अभी यह नहीं किया है. मैं यह कर सकता हूं. यदि हम इसे बातचीत के जरिए कर सकते हैं तो हम बेहतर तरीके से करेंगे.

Advertisement

ट्रंप ने सीमा पर सीमेंट की दीवार के निर्माण के बजाए स्टील की दीवार बनाने के विकल्प पर भी विचार किया. हालांकि, उन्होंने इस संभावना पर अधिक जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि दीवार निर्माण के लिए 5.6 अरब डॉलर की तत्काल जरूरत है क्योंकि हम खेल के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, हम राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कर रहे हैं. यह आतंकवादियों की समस्या है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »