ट्रंप, क्रूज के बीच पर्सनल फाइट, एक-दूसरे की बीवियों को बनाया निशाना

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप और उन्हीं की पार्टी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज के बीच जंग निजी हो गई है. दोनों ने एक-दूसरे की पत्नियों पर जमकर निशाना साधा.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप (बाएं), टेड क्रूज (दाएं) डोनाल्ड ट्रंप (बाएं), टेड क्रूज (दाएं)

लव रघुवंशी

  • वाशिंगटन,
  • 25 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप और उन्हीं की पार्टी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज के बीच जंग निजी हो गई है. दोनों ने एक-दूसरे की पत्नियों पर जमकर निशाना साधा.

के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ के घृणास्पद चरण में पहुंचने के बीच टेक्सास से सीनेटर क्रूज ने कहा, 'मुझे परेशान करना आसान नहीं है. मैं आम तौर पर गुस्से में नहीं आता हूं. लेकिन आप मेरी पत्नी को निशाना बनाते हैं, मेरे बच्चों को निशाना बनाते हैं, और इस तरह की चीजें हर बार करते हैं.'

Advertisement

क्रूज ने ट्रंप को कहा- कायर
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा क्रूज की पत्नी हीदी पर सिलसिलेवार हमले के बाद नाराज क्रूज ने कहा, 'डोनाल्ड, तुम सिसकते हुए कायर हो. मेहरबानी कर हीदी को तो बख्श दो.' इससे पहले ट्रंप ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा कर अपनी पत्नी एवं पूर्व मॉडल मेलेनिया तथा क्रूज की पत्नी हीदी की तुलना करते हुए कहा, 'एक तस्वीर की कीमत एक हजार शब्दों की होती है.'

इस पर ने जवाब देते हुए कहा, 'डोनाल्ड, जो असली पुरुष होते हैं, वे महिलाओं पर हमला नहीं करते. तुम्हारी पत्नी सुंदर है, और हीदी मेरे जीवन का प्रेम है.'

ट्रंप की पत्नी की निर्वस्त्र फोटो के साथ विज्ञापन
विवाद की शुरुआत क्रूज का प्रचार करने वाली राजनीतिक मामलों की एक समिति द्वारा ट्रंप की पत्नी मेलानिया की निर्वस्त्र तस्वीर के साथ एक विज्ञापन देने से हुई. गुस्से में आए ने कहा कि वह क्रूज की पत्नी का भेद खोल देंगे. क्रूज ने हालांकि विज्ञापन के पीछे अपनी किसी भूमिका से इनकार किया. क्रूज ने कहा, ‘‘डोनाल्ड यदि तुम हीदी पर हमला करने की कोशिश करोगे तो तुम उससे भी अधिक कायर कहलाओगे जितना कि मैं सोचता था.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »