अफगानिस्तान में तालिबान और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, 32 आतंकी ढेर

अफगानिस्तान में तालिबान और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक मुठभेड़ हुई है. इसमें 32 तालिबान आतंकी और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. इस मुठभेड़ पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है.

Advertisement
अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों-आतंकियों में मुठभेड़ (फाइल फोटो- PTI) अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों-आतंकियों में मुठभेड़ (फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • काबुल,
  • 17 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST
  • अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुझभेड़
  • 32 तलिबानी आतंकी और दो सुरक्षाकर्मियों की गई जान
  • अमेरिका ने शांति प्रक्रिया बाधित होने पर जताई चिंता

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों और तालिबानी आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम 32 आतंकी मारे हए हैं और 20 घायल हुए हैं. सुरक्षा बलों को अफगानिस्तान के बडघीस प्रांत में आतंकवादियों के ठिकाने का पता चला था. सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने पर हमला बोला जिसके बाद दोनों पक्षों में जबरदस्त गोलीबारी हुई. 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हुई लड़ाई में सुरक्षा बलों के दो जवान मारे गए और सात जवान घायल हो गए. प्रोविंसियल काउंसिल के एक सदस्य मोहम्मद नसीर नज़री ने शिन्हुआ को बताया कि मुठभेड़ मुकर जिले के संजादक क्षेत्र में हुई थी. 

Advertisement



इस मुठभेड़ के बाद अफगानिस्तानी सेना ने घोषणा की है कि तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. सुरक्षा बलों ने कहा है कि आतंकियों को बहुत जल्द बडघीस प्रांत से खदेड़ दिया जाएगा और यहां शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी.

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि तालिबान ने पिछले कुछ समय में कई लोगों और सैनिकों की जान ली है. उन्होंने कहा था कि तालिबान ने 5 महीने में कम से कम 12279 सैनिकों और नागरिकों पर हमले किए हैं. इसमें मृतकों और घायलों दोनों की संख्या है. 


हालांकि, तलिबान ने अशरफ गनी के इस आरोप को नकार दिया था. फिलहाल तालिबान ने ताजा मुठभेड़ पर भी कोई बयान जारी नहीं किया है. उधर अमेरिकी शांति प्रक्रिया के प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement