फ्रांस ने सीरिया में आतंकवादी गिरोह के तेल ठिकानों पर किए हवाई हमले

फ्रांस ने सारिया में नए साल में पहली बार आईएस के खिलाफ हवाई हमले किए. ये हमले 'ऑपरेशन चमाल' के तहत किए गए.

Advertisement
फ्रांस ने सीरिया में तेल ठिकानों पर हवाई हमले किए फ्रांस ने सीरिया में तेल ठिकानों पर हवाई हमले किए

वन्‍दना यादव / IANS

  • पेरिस,
  • 02 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

फ्रांस ने सीरिया में आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के गढ़ राक्का शहर के पास तेल प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए. 'ली फिगारो' वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के रक्षा मंत्री जीन वेस ली ड्रियान ने बताया कि हमें राक्का के पास कई तेल ठिकानों पर पिछली रात से चल रहे अभियानों के बारे में प्रतिक्रिया मिल रही थी और हमने इसे जारी रखने का निर्णय लिया.

Advertisement

फ्रांस के मंत्री ने जॉर्डन में सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान यह बात कही. यहां से दो मिराज 2000 जेट विमानों से किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस ने नए साल में पहली बार आईएस के खिलाफ हमले किए. ये हमले 'ऑपरेशन चमाल' के तहत किए गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, में भ्‍ाी दो अन्य मिराज 2000 जेट विमानों ने पांच घंटे का अभियान चलाया, लेकिन कोई हवाई हमले नहीं किए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »