काबुल में सुप्रीम कोर्ट के पास ब्लास्ट, 19 मरे, 41 घायल

अफगानिस्तान की सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग के पास मंगलवार 7 फरवरी को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हो गए.

Advertisement
अफगानिस्तान में धमाका अफगानिस्तान में धमाका

सुरभि गुप्ता

  • काबुल,
  • 07 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग के पास मंगलवार 7 फरवरी को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हो गए.

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नजीबुल्लाह दानिश ने बताया कि एक आतंकी ने कोर्ट की पार्किंग में खुद को उड़ा लिया. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहीद मजरोह ने जानकारी दी कि में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

Advertisement

विस्फोट के बाद पुलिस ने पार्किंग एरिया को बंद कर दिया और मौके पर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया. घायलों का इलाज किया जा रहा है. पिछले माह जनवरी में ही की संसद के करीब हुए धमाके में 38 लोगों की मौत हो गई थी और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement