होर्मुज में माइंस से टकराए तीन टैंकर, ईरान का अमेरिकी 'जासूस' ड्रोन पकड़ने का दावा

आईआरजीसी ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में माइंस से टकराकर 3 टैंकरों में आग लगी और अमेरिका का कथित जासूसी ड्रोन सुरक्षित उतारा गया. इन घटनाओं के बाद उसने समुद्री प्रदूषण की जिम्मेदारी जहाज मालिकों और चालक दल पर डाली और उकसावे वाली कार्रवाई पर निर्णायक जवाब की चेतावनी दी.

Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट में दावा है कि ईरान ने माइंस बिछा रखा है. (Photo- PEXELS) होर्मुज स्ट्रेट में दावा है कि ईरान ने माइंस बिछा रखा है. (Photo- PEXELS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

होर्मुज स्ट्रेट में तीन टैंकरों में आग लगने और एक अमेरिकी ड्रोन पकड़े जाने के ईरान के दावों से इस अहम समुद्री रास्ते पर तनाव बढ़ने के संकेत हैं. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा है कि तीन टैंकर माइंस से टकरा गए, जिसके बाद उनमें आग लग गई. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ये जहाज उस दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे, जिसे IRGC ने अवैध घोषित कर रखा है.

Advertisement

ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, IRGC ने आरोप लगाया कि टैंकरों ने अपने रडार और नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे. नौसेना की चेतावनी के बावजूद वे इस रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहे थे. आग लगने के बाद जहाजों को छोड़ दिया गया और वे स्ट्रेट के दक्षिणी तट के पास ही ध्वस्त हो गए.

यह भी पढ़ें: ईरानी कंपनी और कराची पोर्ट के विवाद में पिस रहे 6 भारतीय, पाकिस्तान में 7 महीने से जहाज में कैद

IRGC ने यह भी चेतावनी दी कि इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों के मालिक और चालक दल को इसके नतीजों की जिम्मेदारी लेनी होगी. उसने अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के दावों को नजरअंदाज करने और किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई पर कड़ा जवाब देने की बात कही.

अमेरिकी जासूसी ड्रोन पकड़ने का भी दावा

Advertisement

टैंकरों को लेकर दावे के बीच IRGC ने कहा कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर यूनिट ने होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में एक अमेरिकी ड्रोन को सुरक्षित उतारकर पकड़ लिया. ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, यह MQM-170 ड्रोन था. IRGC का दावा है कि इसका इस्तेमाल फारस की खाड़ी के तटीय इलाकों और होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम की जानकारी जुटाने के लिए किया जा रहा था. इसे जासूसी ड्रोन भी कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: जमीन पर जंग, अंतरिक्ष में भी वार! अमेरिका-ईरान ने एक-दूसरे के स्पेस सिस्टम को बनाया निशाना?

ईरानी सेना ने यह भी दावा किया कि ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर उसकी उड़ान का सोर्स फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट पर स्थित किसी देश में पाया गया. इससे पहले IRGC ने होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में ईरानी हवाई क्षेत्र में एक MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »