अमेरिका में मेयर पद के सिख उम्मीदवार के पोस्टर लगाकर बताया आतंकी

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, ये पोस्टर उन पोस्टकार्ड का संशोधित स्वरूप लगते हैं जो मेयर पद के एक अन्य उम्मीदवार माइक डीफ्यूसको की ओर से लोगों को भेजे गए थे. दरअसल, पहले के पोस्टकार्ड में भल्ला को हितों टकराव के मामले का आरोपी बताया गया था.

Advertisement
फोटो: रवींद्र भल्ला ट्विटर फोटो: रवींद्र भल्ला ट्विटर

BHASHA

  • न्यूयॉर्क,
  • 05 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

अमेरिका के न्यू जर्सी में मेयर पद के चुनाव में एक सिख उम्मीदवार को आतंकवादी करार देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं. होबोकेन के मेयर चुनाव में सिख उम्मीदवार रवींद्र भल्ला पर निशाना साधते हुए बीते शुक्रवार की रात कार पर ये पोस्टर लगाए गए. पोस्टर पर लिखा गया था, ‘अपने शहर में आतंकवाद को हावी मत होने दीजिए.’

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, ये पोस्टर उन पोस्टकार्ड का संशोधित स्वरूप लगते हैं जो मेयर पद के एक अन्य उम्मीदवार माइक डीफ्यूसको की ओर से लोगों को भेजे गए थे. दरअसल, पहले के पोस्टकार्ड में के मामले का आरोपी बताया गया था. सिख उम्मीदवार को आतंकवादी बताने के इस कदम की अधिकारियों ने निंदा की है. डीफ्यूस्को ने भी भल्ला को आतंकवादी बताने वाले पोस्टर मामले की निंदा की है.

Advertisement

भल्ला ने एक बयान में कहा, ‘हम होबोकेन में नफरत को नहीं जीतने देंगे. मैं इस मौके पर एक दूसरे और अपने बच्चों को विविध समुदाय में रहने के उस मूल्य के बारे में बताना चाहता हूं जहां हमारी परख अपने चरित्र से होती है, न कि रंग या पूजा पद्धति से.’ सीनेटर कोरी बूकर ने ट्वीट करके इस घटना की निंदा की है.

ट्रंप ने सिखों के योगदान को सराहा

शनिवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती 'गुरुपर्व' के मौके पर सिखों को बधाई दी है. उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि सिख समुदाय उन पेश करता है, जो सभी अमेरिकी साझा करते हैं.

राष्ट्रपति की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'सिख समुदाय आज सभी अमेरिकियों द्वारा साझा किए जा रहे शांति, सहिष्णुता, करुणा और सेवा के मूलभूत मूल्यों की मिसाल पेश करता है. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के लिए पिछले 100 से भी अधिक वर्षों से सिख अमेरिकियों द्वारा दिए गए योगदान को भी याद किया है. पिछले दिनों अमेरिका में नस्लीय हिंसा की घटनाए बढ़ी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »