बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविरों में अब महामारी का खतरा

बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी बस्तियों में शौचालय और पीने के साफ पानी की कमी की वजह से बीमारियों के फैलने का खतरा है. लोग खुले में शौच कर रहे हैं और बारिश आग में घी का काम कर रही है, जिससे मानवीय मल हर तरफ फैल रहा है.

Advertisement
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित एक रोहिंग्य शिविर की तस्वीर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित एक रोहिंग्य शिविर की तस्वीर

साद बिन उमर

  • कॉक्स बाजार (बांग्लादेश),
  • 30 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी बस्तियों में शौचालय और पीने के साफ पानी की कमी की वजह से बीमारियों के फैलने का खतरा है. लोग खुले में शौच कर रहे हैं और बारिश आग में घी का काम कर रही है, जिससे मानवीय मल हर तरफ फैल रहा है.

एक शिविर में राशिदा बेगम एक शौचालय के पास पानी के पंप को साफ करती हैं. इस शौचालय का इस्तेमाल 100 से ज्यादा परिवार करते हैं. उन्होंने कहा, 'पंप काम करता है लेकिन पानी में बदबू आती है, इसलिए हम इसे नहीं पीते हैं.' उनका 11 लोगों का परिवार एक पखवाड़े पहले म्यामां से भाग कर आने के बाद यहां रह रहा है.

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में मानवीय 'पीड़ा' को लेकर चेताया था. बांग्लादेश के शिविरों में पांच लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं जो में हिंसा के बाद भाग कर आए हैं. सहायताकर्मियों का कहना है कि पीने के साफ पानी और शौचालयों की कमी की वजह से बड़ा स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है.

मॉनसून की भारी बारिश बीमारियों के प्रकोप के खतरे को बढ़ा रही है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर डाइरिया के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है खासतौर पर बच्चों में. करीब करीब रोज होती बारिश की वजह से छोटी नहरों का पानी इलाकों में आ जाता है, जहां हजारों लोग रोजाना खुले में शौच करते हैं. वहीं आगे जाकर यही गंदा पानी कुछ लोगों के पीने के पानी का स्रोत है.

Advertisement

बांग्लादेश के परोपकारी संगठन एसडीआई के डॉ. आलम उल हक ने कहा कि बारिश होने के कारण मानवीय मल हर तरफ बह रहा है. इससे डाइरिया फैलने का खतरा बहुत ज्यादा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »