'पूरी तरह जायज... आतंकियों की यही सजा', भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोले ऋषि सुनक

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि किसी भी देश को यह स्वीकार नहीं करना चाहिए कि उसकी जमीन पर किसी दूसरे देश से आतंकी हमले हों. भारत का आतंकी ढांचे पर हमला करना पूरी तरह जायज है. आतंकवादियों को सजा से छूट नहीं मिलनी चाहिए.

Advertisement
ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक (Credits: Reuters) ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक (Credits: Reuters)

aajtak.in

  • लंदन,
  • 07 मई 2025,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार रात पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया. आतंक के खिलाफ इस कार्रवाई में कई देशों और वैश्विक नेताओं ने भारत का समर्थन किया है. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक को 'पूरी तरह जायज' ठहराया है.  

Advertisement

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि किसी भी देश को यह स्वीकार नहीं करना चाहिए कि उसकी जमीन पर किसी दूसरे देश से आतंकी हमले हों. भारत का आतंकी ढांचे पर हमला करना पूरी तरह जायज है. आतंकवादियों को सजा से छूट नहीं मिलनी चाहिए.

भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय सेना ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और PoK स्थित 9 आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक कर तबाह कर दिया है. तीनों सेना की इस संयुक्त कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है. भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान में दाखिल हुए बिना 100 किमी अंदर स्थित बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को बमबारी करके उड़ा दिया है. इसके अलावा पाकिस्तान में बने कुल चार और पीओके में स्थित पांच आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया है.

स्कैल्प और हैमर मिसाइल

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 और सुखोई-30MKI जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में बने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. ये इलाके लंबे वक्त से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते रहे हैं. इसके अलावा स्कैल्प क्रूज मिसाइल और हैमर मिसाइलों से लैस भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों ने भी इस ऑपरेशन में अपना शौर्य दिखाया है. राफेल में फिट होने वाले ये ऐसे दो ताकतवर हथियार हैं, जिनसे टारगेट पर सटीक हमला किया जा सकता है.

इसके अलावा वायुसेना ने ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए HAROP ड्रोन जैसे स्टैंड-ऑफ वैपन का इस्तेमाल किया. साथ ही राफेल ने टारगेट को हिट करने के लिए स्कैल्प क्रूज मिसाइल के अलावा डीप पेनेट्रेशन स्पाइस 2000 मिसाइल का इस्तेमाल किया है. भारतीय सेना की ओर से भी ऑपरेशन में हथियारों और प्लेटफार्मों के अलावा ड्रोन और यूसीएवी के जरिए मदद पहुंचाई गई है. इंडियन नेवी भी इस पूरे ऑपरेशन में शामिल रही और समुद्री एक्शन में अहम भूमिका निभाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »