पुलवामा: अमेरिका ने पाकिस्तान से पूछा- जैश पर एक्शन का क्या हुआ?

एक भारतीय विदेश सचिव ने अमेरिका में विदेश मंत्री माइक पोंपियो से मुलाकात की. दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने पाकिस्तान से बात कर आतंकियों के खिलाफ एक्शन की बात कही है.

Advertisement
अमेरिका के NSA जॉन बोल्टन (फोटो-AP) अमेरिका के NSA जॉन बोल्टन (फोटो-AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

पुलवामा अटैक का जवाब एयर स्ट्राइक से देने के बाद भारत ने अब आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तान पर प्रेशर बनाया है. भारतीय विदेश सचिव वीके गोखले के अमेरिका दौरे के बीच जॉन बोल्टन ने पाकिस्तान से आतंकी संगठनों पर एक्शन के लिए कहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी अमेरिका के एनएसए जॉन बोल्टन को एक्शन का भरोसा दिलाया है.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस कदम उठाने को लेकर बातचीत की. उन्होंने ट्वीट किया, 'पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने मुझे आश्वासन दिया है कि पाकिस्तान सभी आतंकवादी संगठनों से दृढ़ता से निपटेगा और भारत के साथ तनाव कम करने की दिशा में भी कोशिश जारी रखेगा.'

जॉन बोल्टन ने कुरैशी से यह बातचीत ऐसे समय की है जब भारत के विदेश सचिव विजय गोखले अमेरिका की यात्रा पर हैं. गोखले ने अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो से मुलाकात की. बैठक पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका, पाकिस्तान पर दबाव बनाना जारी रखेगा.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय से कहा गया है कि विदेश मंत्री पोंपियो और भारत के विदेश सचिव गोखले ने पुलवामा हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के महत्व और पाकिस्तान के उसकी जमीन पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की अनिवार्यता पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि पोंपियो ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार के साथ खड़ा होने का वादा किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »