कट्टरपंथी नेता के इशारे पर बांग्लादेश की सड़कों पर भीड़, लगे 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे

भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध अब बांग्लादेश की राजधानी ढाका तक पहुंच गया है. बांग्लादेश छात्र यूनियन, जुबो यूनियन और समाजवादी छात्र फ्रंट ने भारत में चुनावी जवाबदेही की मांग का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया.

Advertisement
बांग्लादेश छात्र यूनियन ने किया विरोध (Photo: ITG) बांग्लादेश छात्र यूनियन ने किया विरोध (Photo: ITG)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध अब सरहद पार बांग्लादेश तक पहुंच गया है. ढाका की सड़कों पर भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी हुई. प्रदर्शनकारियों ने भारत में चुनावी जवाबदेही और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठा रहे लोगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. 

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश छात्र यूनियन, बांग्लादेश जुबो यूनियन ओर समाजवादी छात्र फ्रंट ने प्रदर्शन के जरिए भारत में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे लोगों का समर्थन किया. 

Advertisement

बांग्लादेश छात्र यूनियन, बांग्लादेश जुबो यूनियन ओर समाजवादी छात्र फ्रंट ने कहा कि भारत में चुनावी जवाबदेही की मांग को लेकर हो रहा विरोध फासीवाद और तानाशाही के खिलाफ दक्षिण एशिया की लड़ाई का हिस्सा है. इससे पहले बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम ने भी इसे लेकर बयान दिया था. 

नाहिद इस्लाम के बयान के बाद ही, बांग्लादेश के वामपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और मसाल जुलूस निकाला. इन प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई. 

यह भी पढ़ें: 'सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले...', CJI ने विपक्षी नेताओं से नहीं मिलने की बताई वजह

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले हैं. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. ऐसे में CJI ने इस आवेदन को अस्वीकार किया है. इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. 

Advertisement

INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »