प्रिंस हैरी की शादी में डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा और टेरेसा मे को न्योता नहीं, यह है वजह

ब्रिटेन की शाही शादी के बारे में जानने के लिए दुनिया भर में लोग उत्सुक हैं. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि इस शादी में ट्रंप, ओबामा और टेरेसा मे नहीं पहुंचेंगे. दरअसल, इनको शादी में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है. वाइट हाउस और शाही घराने के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

Advertisement
प्रिंस हैरी और मेगन (फोटो- ट्विटर) प्रिंस हैरी और मेगन (फोटो- ट्विटर)

भारत सिंह

  • लंदन,
  • 10 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

ब्रिटेन में इन दिनों राजकुमार हैरी और उनकी मॉडल-एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड मेगन मर्केल की शादी की चर्चाएं और तैयारियां जारी हैं. इस शादी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से मेहमान पहुंचेंगे. हालांकि, इस शाही शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा या ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे जैसी ताकतवर शख्शियत नहीं पहुंचेंगी.

ब्रिटेन की शाही शादी के बारे में जानने के लिए दुनिया भर में लोग उत्सुक हैं. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि इस शादी में ट्रंप, ओबामा और टेरेसा मे नहीं पहुंचेंगे. दरअसल, इनको शादी में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है. वाइट हाउस और शाही घराने के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

Advertisement

कहा जा रहा है कि इस शादी में किसी भी राजनीतिक शख्सियत को नहीं बुलाया गया है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा तो ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस हैरी के काफी करीब माने जाते हैं, लेकिन वे भी इस शादी में नहीं आएंगे. हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि उन्हें इस शादी में नहीं बुलाया गया है या नहीं.

केन्सिंग्टन पैलेस के प्रवक्ता ने कहा है कि वैश्विक नेताओं और राजनीतिक हस्तियों को उनकी आधिकारिक हैसियत से शादी में नहीं बुलाया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को शादी में नहीं बुलाया जा रहा है.

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय न्यूज नेटवर्क सीएनएन का दावा है कि कई वैश्विक नेताओं को शादी में बुलाया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ तो उन नेताओं के प्रिंस हैरी और मेगन के साथ संबंधों की वजह से उन्हें निमंत्रण दिया जाएगा. केन्सिंग्टन पैलेस के प्रवक्ता ने कहा है कि ब्रिटेन और अंतरराष्ट्रीय नेताओं को मेहमानों की लिस्ट में नहीं रखने का फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस बारे में सरकार से चर्चा की गई थी और शाही राजघराने ने इस पर फैसला लिया है.

Advertisement

आपको बता दें कि यह . बताया जा रहा है कि मेहमानों की लिस्ट तैयार करने में दो चीजों का ध्यान रखा गया है. इसमें सैंट जॉर्ज चैपल के छोटा साइज का अहम रोल है, जहां इनकी शादी होनी है. यानी इस मौके पर मेहमानों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकती थी. शादी में कम मेहमानों को बुलाने की दूसरी वजह यह मानी जा रही है कि फिलहाल प्रिंस हैरी नहीं हैं. उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम उनसे पहले राजगद्दी पर आसीन होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »