ट्रंप ने मृत भारतीय अफसर को 'नेशनल हीरो' बताया, कहा-टूट गया दिल

न्यूमैन पुलिस विभाग के 33 साल के कॉर्पोरल रोनिल सिंह की एक अवैध शरणारर्थी ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-रॉयटर्स) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-रॉयटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल सिंह को अमेरिका का राष्ट्रीय हीरो बताया है. ट्रंप ने रोनिल के परिवार से बातचीत कर संवेदना भी जताई है. रोनिल सिंह की बीते हफ्ते अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक अवैध प्रवासी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ट्रंप ने संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका का दिल उस दिन टूट गया था जब अवैध विदेशी ने उस युवा अधिकारी की बर्बर हत्या की थी. 26 दिसंबर को एक ट्रैफिक स्टॉप के दौरान न्यूमैन पुलिस विभाग के 33 साल के कॉर्पोरल रोनिल सिंह की एक अवैध शरणारर्थी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Advertisement

ट्रंप ने गुरुवार को सिंह के परिजनों और उनके सहयोगियों के साथ बात की थी. सिंह जुलाई 2011 में पुलिस में शामिल हुए थे. ट्रंप ने कहा, ‘क्रिसमस के एक दिन बाद का दिल उस वक्त टूट गया, जब कैलिफोर्निया में एक युवा पुलिस अधिकारी की एक अवैध विदेशी ने बर्बरता से हत्या कर दी थी, जो सीमा पार कर यहां आया था. एक अमेरिकी हीरो की जान एक ऐसे शख्स ने ले ली जिसे हमारे देश में होने का कोई अधिकार ही नहीं था.’

कैलिफोर्निया की पुलिस ने मेक्सिको के गुस्तावो पेरेज अरियागा नामक 33 साल के अवैध को सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. राष्ट्रपति ने कॉर्पोरल सिंह की पत्नी, अमानिका मीका चांद-सिंह, न्यूमैन कैलिफोर्निया पुलिस प्रमुख रैंडी रिचर्डसन और कैलिफोर्निया के स्टैनिस्लास काउंटी के शेरिफ एडम क्रिश्चियनसन से फोन पर बातचीत की. रोनिल सिंह को न्यूमैन में सात साल से ज्यादा का तजुर्बा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »