Pakistan : इमरान खान ने दुबई में बेच दिए 14 करोड़ के गिफ्ट, पाक पीएम शहबाज ने लगाए आरोप

पाक पीएम शहबाज का खुलासा इस्लामाबाद हाईकोर्ट में दायर तोशखाना के विवरण की मांग वाली उस याचिका पर आया है जिस पर तत्कालीन प्रधान मंत्री इमरान ने टिप्पणी की थी कि विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है.

Advertisement
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (फाइल फोटो) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 16 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST
  • पत्रकारों के साथ डिनर पर पाक पीएम ने किया खुलासा
  • पूर्व सूचना मंत्री और पूर्व विशेष सहायक ने आरोप नकारे 

पाकिस्तान में 'तोशखाना' (State Gift Store) पर घिरे इमरान खान की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब पाक पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर दुबई में 14 करोड़ रुपये के हीरे, आभूषण सहित मूल्यवान तोशखाना उपहार बेचने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इससे राष्ट्रीय खजाने को बहुत नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार विदेश से मिली कोई भी उपहार को डिपॉजिटरी या तोशाखाना में जमा करना होता है. पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, शहबाज ने गुरुवार को यह दावा वरिष्ठ पत्रकारों के साथ डिनर के दौरान किया.

Advertisement

इमरान खान के खिलाफ जांच शुरू

शहबाज शरीफ ने बताया कि विदेश यात्राओं के दौरान एक बार उन्हें एक घड़ी भी मिली थी, जिसे उन्होंने तोशखाना में जमा कर दिया था. उन्होंने कहा, "मुझे कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है." इमरान खान के खिलाफ संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) द्वारा तोशखाना से एक कीमती हार बेचने, राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए एक जांच शुरू की गई है.

HC में दायर याचिका पर शहबाज की टिप्पणी

शहबाज का खुलासा इस्लामाबाद हाई कोर्ट में दायर तोशखाना के विवरण की मांग वाली उस याचिका पर आया, जिस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री खान ने टिप्पणी की थी कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के अनुसार विवरण का खुलासा नहीं किया जा सकता है. उन्होंने मीडिया को बताया कि खान के नेतृत्व वाली सरकार तोशाखाना से रखे गए उपहारों की जानकारी साझा करने से हिचक रही थी. 

Advertisement

हार बेचने के आरोप निराधार

मीडिया रिपोर्ट में एक हार को पीएम के पूर्व विशेष सहायक जुल्फी बुखारी द्वारा लाहौर में एक जौहरी को 180 मिलियन रुपये में बेचा गया था, जबकि उस राशि का कुछ हिस्सा ही तोशखाना को में जमा किया गया. हालांकि इन आरोपों के जवाब में बुखारी ने कहा कि हार बेचने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि हार के बारे में कभी कोई बात नहीं हुई थी. सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं.

इमरान ने सरकार से खरीदी थी घड़ी

पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि इमरान खान ने सरकार से घड़ी खरीदी थी, जो एक विदेश से उपहार स्वरूप में मिली थी. उन्होंने कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि शहबाज का वास्तविक मुद्दा क्या है. उन्होंने आरोप लगाया कि शहबाज भ्रमित हैं क्योंकि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि खान पर कैसे आरोप लगाया जाए. फवाद ने कहा कि घड़ी की कीमत चाहे जितनी भी हो, ''अगर यह मेरी है तो मैं उस घड़ी को बेच सकता हूं, इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »