वेटिकन सिटी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी G-20 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंच चुके हैं. उन्होंने शनिवार को वेटिकन पहुंचकर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की.

Advertisement
 रोम पहुंचे पीएम मोदी, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी से मुलाकात की रोम पहुंचे पीएम मोदी, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी से मुलाकात की

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST
  • G-20 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं मोदी
  • बैठक में कोविड-19 जैसे गंभीर मसलों पर करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 शिखर बैठक (G-20 Summit) में हिस्सा लेने के लिए पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं. कल वे इटली पहुंचे. अपने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी G-20 समिट के पहले सेशन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी ने वेटिकन पहुंचकर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेटिकन सिटी पहुंचे और पोप फ्रांसिस से मुलाकात की. पीएम रोम में जी-20 सम्मेलन के तीन सेशन में भाग लेंगे. पहला सेशन दोपहर 3.15 बजे से शुरू होगा, जहां कोरोना महामारी से वैश्विक अर्शव्यवस्था और स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात फ्रांस और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से होगी. साथ ही प्रधानमंत्री सिंगापुर के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे. 

Advertisement

इन द्विपक्षीय मुलाकातों के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इटली में प्रधानमंत्री की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि वेटिकन में वार्ता के लिए कोई एजेंडा तय नहीं है. उन्होंने कहा,"मेरा मानना ​​है कि जब आप किसी मुद्दे पर चर्चा करते हैं तो उसके पीछे कोई एजेंडा नहीं होना चाहिए. हम इसका सम्मान करते हैं. मुझे यकीन है कि जिन मुद्दों पर बात होगी, वे सामान्य वैश्विक दृष्टिकोण और सभी लोगों के हित में होंगे.”

G-20 समिट में बेहद गंभीर मुद्दों पर बात की जाएगी. जिसमें सबसे अहम कोविड-19 है. इसके बाद, 1 से 2 नवंबर तक ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के निमंत्रण पर यूके के ग्लासगो की यात्रा करेंगे. जहां वह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के लिए पार्टियों के 26वें सम्मेलन (COP-26) में हिस्सा लेंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »