पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में पड़ोसी मुल्क की ओर से जारी बर्बरता के बीच राना सनाउल्लाह ने बड़ा बयान दिया है. राना सनाउल्लाह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने कभी जिन मुजाहिदीन को ट्रेनिंग देकर PoK भेजा था, आज वही उसके गले पड़े गए हैं. ये मुजाहिदीन ही PAK के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं.
राना सनाउल्लाह ने कहा, 'पीओजेके (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर) में आज वही लोग हैं, जिन्हें कभी हमने मुजाहिदीन के तौर पर ट्रेनिंग देकर भेजा था कि जाओ और लड़ो. उसके बाद से वे आज तक हमारे गले पड़े हुए हैं.' उन्होंने आगे कहा कि इन संगठनों से जुड़े लोग आज भी वहां मौजूद हैं और उनके पास हथियार हैं.
उनके मुताबिक, इन लोगों की कोई राजनीतिक मांग या कोई पब्लिक वेलफेयर का मामला नहीं है. वो लोगों को शील्ड बनाकर यहां पर खेल खेलना चाहते हैं. उनके खिलाफ अगर लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने एक्शन लिया है और लेगी, तो इसके अलावा कानून कायम करने का कोई रास्ता नहीं है.' उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग आम नागरिकों को ढाल बनाकर हालात का फायदा उठाना चाहते हैं.
उनके खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने एक्शन लिया है और आगे भी लेंगी, तो इसके अलावा कानून कायम करने का कोई रास्ता नहीं है.'उनके अनुसार, कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए यही एकमात्र रास्ता है. राना सनाउल्लाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है.
उधर, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के वरिष्ठ नेता सरदार उमर नजीर कश्मीरी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना था कि विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक लोगों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं.
इसी बीच JAAC के एक अन्य नेता सरदार अमन कश्मीरी ने भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, 'हम पीछे नहीं हटेंगे. हम मुजफ्फराबाद तक मार्च करेंगे. अगर केवल एक व्यक्ति भी बचा रहेगा, तब भी यह मार्च जारी रहेगा.' उन्होंने प्रदर्शन स्थल से पाकिस्तान की सेना को चेतावनी देते हुए कहा कि PoJK के लोग अंततः इस संघर्ष में जीत हासिल करेंगे और पाकिस्तानी कब्जे से आजादी की लड़ाई जारी रखेंगे.
सुबोध कुमार