अमेरिकी सांसद ने जताई आशंका- PAK भारत के खिलाफ कर सकता है F16 जेट विमानों का इस्तेमाल

सांसदों ने इस संबंध में ओबामा प्रशासन से अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है.

Advertisement
एफ-16 लड़ाकू विमान एफ-16 लड़ाकू विमान

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • वाशिंगटन,
  • 28 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को आठ F-16 लड़ाकू जेट विमान बेचने के ओबामा प्रशासन के फैसले पर चिंता जाहिर की है. यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इन विमानों का इस्तेमाल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ कर सकता है.

सांसदों ने इस संबंध में से अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है. सांसद मैट सैल्मन ने बुधवार को कांग्रेस में सुनवाई के दौरान कहा, 'मेरे साथ-साथ कांग्रेस के कई सदस्यों ने इस फैसले और इस बिक्री के समय पर गंभीर सवाल उठाए हैं. इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब भी बढ़ा हुआ है. हालांकि पाकिस्तान ने कहा है कि कि वह इसका इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ करेगा, कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या एफ-16 विमानों का इस्तेमाल आतंकवादियों के बजाए भारत या अन्य क्षेत्रीय शक्तियों के खिलाफ अंतत: किया जा सकता है.'

Advertisement

हाउस ऑफ फॉरेन अफेयर्स समिति की एशिया और प्रशांत मामलों की उप समिति की ओर से के मुद्दे पर आयोजित कांग्रेस में सुनवाई के दौरान सैल्मन के साथ कई अन्य सांसदों ने सहमति जताई, जबकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि रिचर्ड ओल्सन ने ओबामा प्रशासन का प्रतिनिधित्व किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »