पाकिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में बड़ा धमाका... दर्जनभर से ज्यादा की मौत, 100 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. हालात को देखते हुए पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है.

Advertisement
घायलों को पॉलीक्लिनिक, PIMS और सीडीए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. (Photo: Pak Media/Dawn) घायलों को पॉलीक्लिनिक, PIMS और सीडीए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. (Photo: Pak Media/Dawn)

सुबोध कुमार

  • इस्लामाबाद,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह ब्लास्ट जुमे की नमाज के दौरान हुआ जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा घायल हो गए.

Advertisement

इस्लामाबाद से संवाददाता हमजा आमिर ने बताया कि धमाका शुक्रवार को तब हुआ जब जुमे की नमाज अदा की जा रही थी. इसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 160 से ज्यादा घायल हो गए. हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.

पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित

अधिकारियों के मुताबिक, हालात को देखते हुए पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के इलाके को घेर लिया है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है. फिलहाल दर्जनभर से ज्यादा लोगों के हताहत होने की खबर है.

धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. जांच एजेंसियां मौके से सबूत जुटा रही हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट कैसे और किन हालात में हुआ. मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement

धमाके में कई घायल

पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज के मुताबिक, इस विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. यह धमाका इस्लामाबाद के शहज़ाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ. घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है.

इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित की गई है. PIMS के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को सक्रिय कर दिया गया है. घायलों को PIMS और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement