PAK ने हवाई क्षेत्र पर पाबंदी की अवधि फिर बढ़ाई, खाड़ी देशों का सफर होगा महंगा

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है. इस फैसले से भारतीय एयरलाइंस पर आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है, जो पहले ही अरबों रुपए के नुकसान का सामना कर रही हैं.

Advertisement
भारतीय एयरलाइंस को झटका, पाकिस्तान ने एक महीने और बंद किया आसमान. (File Photo: ITG) भारतीय एयरलाइंस को झटका, पाकिस्तान ने एक महीने और बंद किया आसमान. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध 24 मई 2026 तक बढ़ा दिया है. पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इस संबंध में 'नोटिस टू एयरमेन' यानी NOTAM जारी किया है. 

इसमें साफ कहा गया है कि सभी भारतीय-पंजीकृत, लीज पर लिए गए, वाणिज्यिक और सैन्य विमानों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश 24 मई 2026 को सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. यह नया नोटिस उस समय जारी किया गया है, जब पहले से लागू प्रतिबंध की अवधि 24 अप्रैल को खत्म होने वाली थी. 

Advertisement

इस समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले पाकिस्तान ने आगे बढ़ाने का फैसला किया. दरअसल, पाक ने 24 अप्रैल 2025 से ही भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है. इस फैसले के पीछे पहलगाम हमले के बाद पैदा हुआ तनाव बताया गया था. इसके लिए पाक को जिम्मेदार ठहराया गया था.

हालांकि, पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी. तनाव बढ़ने के बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. पाकिस्तान द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध अहम है. उसने पहली बार ऐसा किया है.

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर भारतीय वाणिज्यिक एयरलाइंस पर पड़ा है. भारत से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली अधिकांश उड़ानें आमतौर पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करती थीं. ऐसे में इस प्रतिबंध के कारण उड़ानों का रूट लंबा हो गया है, जिससे ईंधन खर्च और समय दोनों बढ़े हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्थिति से भारतीय एयरलाइंस को अब तक अरबों रुपए का नुकसान हो चुका है. भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र बंद करने का इतिहास नया नहीं है. इससे पहले साल 1999 के कारगिल युद्ध और साल 2019 के पुलवामा हमले के दौरान भी दोनों देशों ने अपना एयरस्पेस बंद किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement