'मुनीर का युद्ध अपराध... अफगानिस्तान रखेगा याद', बेगुनाहों के कत्ल पर उबलता पड़ोस

गाजा हमले पर सवाल खड़ा करने वाला पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमला करते हुए तनिक भी नहीं शरमाता है. अफगानिस्तान के अस्पताल में बच्चे अपंग हो गए हैं. कई युवा मारे गए हैं. लेकिन पाकिस्तान की सेना ने चुप्पी साध रखी है.

Advertisement
पाकिस्तान के हमले में तबाह अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके. (Photo: X) पाकिस्तान के हमले में तबाह अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके. (Photo: X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान पर किए गए हमलों ने कोहराम मचा दिया है. पाकिस्तान ने रविवार देर रात पहले अफगानिस्तान के तीन पूर्वी प्रांतों पक्तिया, पक्तिका और कुनार में ग्राउंड ऑपरेशन किया फिर हवाई हमले किए हैं. पाकिस्तान ने इस हमले में आतंकियों को मारने का दावा किया है. लेकिन तस्वीरें एकदम इतर है. अफगानिस्तान का दावा है कि उनके 40 नागरिक मारे गए हैं. इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.

Advertisement

अफगानिस्तान ने इन हमलों के बाद काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के राजनयिक को तलब किया है. 

 हमले की कथित वजह क्या थी?

27-28 जून को कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें तीन रेंजर्स जवान मारे गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली है. पाकिस्तान का आरोप है कि इस संगठन को अफगानिस्तान की जमीन से समर्थन और सुरक्षित ठिकाने मिलते हैं, जबकि काबुल लगातार इस आरोप से इनकार करता रहा है. 

अपनी जमीन पर आतंकी पाल रहा पाकिस्तान एंटी टेरर ऑपरेशन के नाम पर अफगानी बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं पर बम बरसा रहा है. 

क्या आसिम मुनीर की नजर में ये लड़का TTP का आतंकी है, क्या ये दुधमुंही बच्ची दहशतगर्त है, क्या ऐसा हो सकता है कि इस घायल लड़की का लिंक कराची हमले से जुड़ा है. क्या पाकिस्तान के हुक्मरानों को ये लहूलुहान बच्चियां, बुजुर्ग और महिलाएं आतंकी नजर आती हैं? 

Advertisement

पाकिस्तान के युद्ध अपराध पर अफगानिस्तान बेबस है. और पाकिस्तान का आर्मी चीफ इसे अपनी कामयाबी बता रहा है. 

पाकिस्तान गाजा पर इजरायली बमबारी के बाद छाती पीटने लगता है. लेकिन अपने गुनाहों को आतंक के खिलाफ कार्रवाई का नाम देता है. मुनीर की सेना ने कल रात 'डबल-टैप' रणनीति का इस्तेमाल किया. इसके तहत पाकिस्तान ने पहली बमबारी रात साढ़े बारह बजे की. जब ग्रामीण मलबे में फंसी महिलाओं और चीखते-चिल्लाते बच्चों को बाहर निकालने के लिए दौड़े, तो पाकिस्तानी जेट रात 12 बजकर 55 मिनट पर वापस आए और निहत्थे बचाव कर्मियों पर बमों की दूसरी खेप गिरा दी. 

पाकिस्तानी सेना के हमलों का शिकार बने बिस्मिल्लाह के एक रिश्तेदार ने पाकिस्तान पर सोची-समझी बर्बरता का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बमबारी के बाद लोग बचाव के लिए आए, तभी पाकिस्तानी जेट्स ने उन पर बमबारी कर दी. 

ये गाजा नहीं ...

अफगानिस्तान के मामलों पर नजर रखने वाले पीएचडी स्कॉलर ने ओबेदुल्ला बशीर ने हमले की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि ये इंसानों का घर है, ये गाजा नहीं है, लेकिन हमलावर इजरायल जैसा ही है. पाकिस्तानी सेना ने बमबारी करके 35 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी. 

हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने गुमराह करने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हमले में 25 आतंकवादी मारे गए. लेकिन अफ़गान विदेश मंत्रालय ने तस्वीरें जारी कर पाकिस्तान की आक्रामकता और अपराध की पोल खोल दी. अस्पतालों की दिल दहला देने वाली तस्वीरों और मलबे में तब्दील हुए घरों की तस्वीरें भी पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर रही हैं. 

Advertisement

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वो अपने भीतर झांके, अपने यहां मौजूद आतंकी ढांचों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »