और इस तरह NSA डोभाल ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी को शर्मिंदा होने से बचाया

पीएम का अमेरिका दौरा काफी सफल माना जा रहा है क्योंकि पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले ही अमेरिका ने लश्कर कमांडर सैयद सलाहुद्दीन को अतंरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया. साथ ही दोनों देशों ने आतंकवाद के मोर्चे पर कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की सहमति जताई है.

Advertisement
व्हाइट हाउस में मोदी-ट्रंप की मुलाकात व्हाइट हाउस में मोदी-ट्रंप की मुलाकात

अनुग्रह मिश्रा

  • वॉशिंगटन,
  • 27 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के हाथ में हैं. लेकिन इस बार उन्होंने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस में शर्मिंदा होने से बचा लिया. मंगलवार को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान पीएम के पोडियम से कुछ काजगात हवा के झोके में उड़ गए डोभाल ने तुंरत उन्हें जमा कर पीएम को सौंप दिया.

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि पीएम मोदी प्रेस वार्ता में अपना संबोधन लिखकर ले गए थे. रोज गार्डन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना भाषण पढ़ रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी उसे ध्यान से सुन रहे थे. ठीक उसी वक्त तेज हवा के झौके से पीएम मोदी के पोडियम पर रखे गए. लेकिन अगली लाइन में ही बैठे डोभाल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और वापस पोडियम पर रख दिया.

प्रेस वार्ता के दौरान दोबारा भी हवा के झौके ने जरूरी दस्तावेजों को पोडियम से हटा दिया, जिसे फिर से डोभाल ने जमाकर पीएम मोदी को सौंप दिया. इससे पहले व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का राष्ट्रपति ट्रंप और . साथ ही पीएम मोदी पहले ऐसे विदेश नेता थे जिनके लिए ट्रंप ने व्हाइट हाउस में डिनर का आयोजन किया था.

Advertisement

पीएम का अमेरिका दौरा काफी सफल माना जा रहा है क्योंकि पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले ही अमेरिका ने लश्कर कमांडर सैयद सलाहुद्दीन को अतंरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया. साथ ही दोनों देशों ने आतंकवाद के मोर्चे पर कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की सहमति जताई है. अपनी अमेरिका यात्रा खत्म करके पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंच चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »