उत्तर कोरिया ने UN की पाबंदी के बावजूद किया मिसाइलों का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के जवाब स्वरूप कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया है. इससे कुछ देर पहले ही सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे.

Advertisement
उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण

सबा नाज़

  • प्योंगयांग,
  • 03 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के बावजूद पूर्वी समुद्र में कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया है. इससे कुछ देर पहले ही सुरक्षा परिषद ने प्योंगयांग पर 20 साल में पहली बार कुछ नए कड़े प्रतिबंध लगाए थे.

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने उत्तरी किनारे पर समुद्र में कुछ का दावा किया है. उत्तर कोरिया के नए परीक्षणों से कोई सीधा खतरा नहीं बताया गया है लेकिन इसे संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के जवाब की तरह देखा जा रहा है.

Advertisement

UN ने उत्तर कोरिया पर लगाए कठोर प्रतिबंध
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दो दशकों में उत्तर कोरिया पर सबसे कठोर प्रतिबंधों को मंजूरी दी. यह कदम सभी परमाणु संबंधी क्रियाकलापों पर पाबंदी के बावजूद प्योंगयांग के ताजा और रॉकेट प्रक्षेपण पर नाराजगी को दिखाता है.

हथियारों की खरीद-फरोख्त पर भी लगी पाबंदी
अमेरिका और उत्तर कोरिया के पारंपरिक सहयोगी चीन ने नये प्रतिबंधों पर सात सप्ताह तक बातचीत की जिसमें जमीन, समुद्र या हवा मार्ग से उत्तर कोरिया से जाने वाले या आने वाले माल का अनिवार्य निरीक्षण, प्योंगयांग को और हल्के हथियारों की सभी बिक्री या हस्तांतरण पर प्रतिबंध आदि विषय शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »