उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने अमेरिका तक तबाही मचाने की क्षमता वाले मिसाइल के इंजन के सफल लॉन्च का दावा किया है. उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन ने किम जोंग-उन का नया वीडियो जारी किया है, वीडियो में किम मिलिट्री ड्रिल का निरीक्षण करते दिखे.
अमेरिकी भूभाग पर हमला करने की क्षमता
ने कहा है कि उसने अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के लिए डिजाइन किए गए एक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के मुताबिक इस इंजन से उत्तर कोरिया ने अमेरिकी भूभाग पर परमाणु हमला करने की क्षमता प्राप्त कर ली है.
अधिक शक्तिशाली परमाणु हथियारों से लैस
परीक्षण पर नजर रखने वाले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के हवाले से कहा गया कि अब उत्तर कोरिया और अधिक शक्तिशाली से लैस नए तरह के अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक रॉकेट से हमला कर सकता है और अपने क्षेत्र से सहित धरती पर किसी भी दुश्मन का खात्मा कर सकता है.
सुरभि गुप्ता