भारत के साथ रिश्तों में और फायदे के लिए चीन से करीबी संबंध बनाएगा नेपाल: ओली

नेपाल के नए प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने सोमवार को कहा है कि वह और अधिक विकल्पों को पाने और भारत के साथ संबंधों में और अधिक फायदा उठाने के लिए चीन के साथ अपने रिश्तों को और गहरा बनाना चाहते हैं.

Advertisement
नेपाल के पीएम ओली नेपाल के पीएम ओली

अनुग्रह मिश्रा

  • बीजिंग,
  • 20 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:47 AM IST

नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने सोमवार को कहा है कि वह और अधिक विकल्पों को पाने और भारत के साथ संबंधों में अधिक फायदा उठाने के लिए चीन के साथ अपने रिश्तों को और गहरा बनाना चाहते हैं. ओली को चीन समर्थक माना जाता है.

प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि समय के साथ चलते हुए वह भारत के साथ अपने संबंधों में बदलाव करना चाहते हैं. उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों के सभी विशेष प्रावधानों की पुन:समीक्षा का पक्ष लिया जिसमें भारतीय सैन्य बलों में देने की लंबी परंपरा भी शामिल है.

Advertisement

हांग कांग साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में ओली ने कहा, ‘भारत के साथ जबरदस्त संपर्क और खुली सीमा है. यह सब अच्छा है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे दो पड़ोसी हैं. हम केवल एक देश पर निर्भर रहकर या केवल एक विकल्प के साथ नहीं रहना चाहते.’

भारत के साथ संबंधों के बारे में उन्होने कहा, 'भारत के साथ हैं.’ उन्हेांने कहा कि भारत सरकार में कुछ ऐसे तत्व हैं जो गलतफहमी पैदा करते हैं लेकिन भारतीय नेतृत्व ने हमें आश्वासन दिया है कि भविष्य में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा और हम एक-दूसरे के संप्रभु अधिकारों की रक्षा करेंगे.

ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में जीत दर्ज की है. बीते गुरुवार को उन्होंने दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. भारत के साथ रोटी-बेटी का रिश्ता रखने वाले पड़ोसी मुल्क नेपाल के नए पीएम ओली को चीन समर्थक माना जाता है. इससे पहले ओली 11 अक्तूबर 2015 से तीन अगस्त 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »