नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के वक्त हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहा था एक ही परिवार

नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो यूके में अपनी परिजन के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.

Advertisement
नेपाल के खोटांग में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर (Photo: ITG) नेपाल के खोटांग में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर (Photo: ITG)

पंकज दास / गणेश शंकर

  • काठमांडू,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. एयर डायनेस्टी का एक हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हेलिकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो काठमांडू से अपने एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने खोटांग जा रहे थे.

जिस परिवार पर पहले से ही दुख का पहाड़ टूटा था, उनके लिए यह हादसा किसी बुरे सपने जैसा था. दरअसल, नागमणि राई की पत्नी मनमछी राई का यूके (UK) में निधन हो गया था और उनका शव अंतिम विदाई के लिए नेपाल लाया गया था. हेलिकॉप्टर में जगह कम होने की वजह से शव को गाड़ी से भेजा गया, जबकि परिवार के पांच सदस्य हवाई रास्ते से खोटांग जा रहे थे. इसी दौरान लैंडिंग के समय यह हादसा हो गया.

Advertisement

कैसे हुआ हादसा?

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (क्यान) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने सुबह 11 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी. करीब 50 मिनट बाद जब यह खोटांग के केपिलासगढी में लैंड कर रहा था, तभी इसका संतुलन बिगड़ गया और यह जमीन पर गिरकर पलट गया. गनीमत यह रही कि इस डरावने हादसे में किसी की जान नहीं गई. पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, बस काजीबहादुर राई नाम के एक शख्स के पैर में मामूली चोट आई है.

हादसे के तुरंत बाद कंपनी ने दूसरा हेलिकॉप्टर भेजा और घायल काजीबहादुर को रेस्क्यू करके वापस काठमांडू लाया गया, जो पत्नी को आखिरी विदाई देने जा रहे थे, उनके लिए यह पल काफी मुश्किल भरा रहा, लेकिन राहत की बात यही है कि मौत के मुंह से सब सही-सलामत बच निकले.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »