मैक्सिको में भूकंप से तबाही, अभी भी मलबे में कई लोग दबे

मैक्सिको में 12 दिन के अंदर यह दूसरा भूकंप है. इससे करीब दो सप्ताह पहले भी भीषण भूकंप आया था, जिसमें 90 लोगों की जान चली गई थी.

Advertisement
एपी एपी

आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

मैक्सिको में बुधवार को भूकंप ने फिर से भीषण तबाही मचाई. मैक्सिको सिटी के नजदीक आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में 226 लोगों की मौत हो गई. करीब 44 इमारतें ढह गईं. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में 52 किमी नीचे था. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मैक्सिको सिटी में नागरिकों और आपात सहायता कर्मियों ने 50 से 60 लोगों को जीवित निकाला है.

Advertisement

मैक्सिको में 12 दिन के अंदर यह दूसरा भूकंप है. इससे करीब दो सप्ताह पहले भी भीषण भूकंप आया था, जिसमें 90 लोगों की जान चली गई थी. वहीं, भूकंप के चलते उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है.

राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. मैक्सिको में 1985 में आए सबसे प्रलयंकारी भूकंप की बरसी वाले दिन ही यह भूकंप आया. भूकंप के चलते अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 रही. भूकंप का केंद्र पूएब्ला प्रांत के मध्य में 52 किमी नीचे था.

मैक्सिको के राष्ट्रपति पेना निएटो ने बताया कि राजधानी मैक्सिको सिटी में भूकंप के चलते कई इमारतें ढह गईं. भूकंप के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. घनी आबादी वाली मैक्सिको सिटी और आसपास के राज्यों में भूकंप की वजह से देखते ही देखते कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और हर ओर मलबा नजर आने लगा.

Advertisement

भूकंप की वजह से दहशत में आए लोग सड़कों पर निकल आए. कुछ परिजन का कहना है कि उन्हें अंदर फंसी दो लड़कियों के व्हाट्सएप संदेश मिले हैं. भूकंप के बाद मैक्सिको सिटी एयरपोर्ट से उड़ानें रोक दी गई हैं.

दो सप्ताह पहले ही मैक्सिको के दक्षिणी हिस्से में आए भीषण भूकंप में 90 लोगों की मौत हो गई थी. गौरतलब है कि मैक्सिको में की 32वीं बरसी पर यह भूकंप आया. 1985 के भूकंप में मैक्सिकों में 5,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »