व्हाइट हाउस की सफाई- ट्रंप का सिर्फ मेडिकल टेस्ट होगा, मेंटल टेस्ट नहीं

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की इस सप्ताह में होने वाली चिकित्सा जांच में मनोचिकित्सा जांच शामिल नहीं होगी.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)

दिनेश अग्रहरि

  • वॉशिंगटन,
  • 09 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

लगातार बयानों और भड़काऊ फैसलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विपक्ष के निशाने पर रहे हैं. यहां तक कि  ट्रंप के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे थे. इस बीच, खबर आई कि ट्रंप मेंटल टेस्ट कराने वाले हैं लेकिन व्हाइट हाउस ने इसपर सफाई दी है. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि की इस सप्ताह में होने वाली चिकित्सा जांच में मनोचिकित्सा जांच शामिल नहीं होगी.

Advertisement

आपको बता दें कि अभी हाल ही में पत्रकार माइकल वोल्फ की एक किताब में कुछ खुलासे के बाद इस तरह के सवाल चर्चा में आए हैं. किताब में लिखा गया कि ट्रंप पिछले कुछ दिनों से अपने पुराने दोस्तों, पुरानी बातों को भी याद नहीं रख पा रहे हैं. किताब में कहा गया कि ट्रंप भाषण के दौरान बार-बार एक ही तरह की बातें दोहरा रहे हैं.

लेकिन ट्रंप की मनोचिकित्सा जांच के संबंध में सवाल पूछे जाने पर प्रवक्ता होगन गिडले ने ‘‘ना’’ में जवाब दिया. गिडले ने एयर फोर्स वन विमान में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘वह बहुत बुद्धिमान हैं.’’ ट्रंप की शुक्रवार में चिकित्सा जांच होगी और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी.

बता दें कि वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान 71 वर्षीय ट्रंप ने अपने डॉक्टर हैरल्ड बोर्नस्टीन का एक पत्र प्रकाशित किया था जिसमें बताया गया था कि उनका शारीरिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा है.

Advertisement

हाल ही में प्रकाशित पत्रकार माइकल वोल्फ की एक किताब में उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आशंकाएं जताई गई है, जिससे नाराज होकर ट्रंप ने इस सप्ताह के अंत में टि्वटर पर अपने आप को बहुत ही स्थिर और होशियार व्यक्ति बताया था. ट्रंप ने ट्वीट में लिखा था कि मैं एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन रहा हूं, बाद में एक टॉप टीवी स्टार भी रहा और अब पहली ही बार में देश का राष्ट्रपति भी चुना गया. मुझे लगता है कि ये सिर्फ स्मार्ट नहीं जीनियस होने की निशानी है. और वो भी काफी मंझा हुआ जीनियस!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »