दो मंजिला इमारत से टकराकर कजाकिस्तान में विमान क्रैश, 15 की मौत

कजाकिस्तान के अल्माटी में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. यहां एक विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दो मंजिला इमारत से टकरा गया. जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में करीब 100 लोग सवार थे.

Advertisement
कजाकिस्तान में विमान हादसा (फाइल फोटो- ट्विटर @DDNewsLive) कजाकिस्तान में विमान हादसा (फाइल फोटो- ट्विटर @DDNewsLive)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

  • कजाकिस्तान में विमान हादसा
  • विमान में 100 लोग थे सवार

कजाकिस्तान के अल्माटी में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. यहां एक विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दो मंजिला इमारत से टकरा गया. जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में कुल 100 लोग सवार थे. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement

क्रैश साइट पर आपातकालीन सेवाओं को भेज दिया गया है. इस विमान में 95 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे. विमान बेक एयर कंपनी का था. अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में 9 लोग घायल हैं. इसमें 6 बच्चे भी शामिल है. एयरपोर्ट के काफी करीब ही प्लैन क्रैश हुआ.

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त प्लेन काफी नीचे उड़ रहा था. जिसके कारण प्लेन दो मंजिला इमारत से टकरा गया और क्रैश हो गया. इस हादसे के कारण प्लेन के परखच्चे उड़ गए. हादसा लोकल टाइम के मुताबिक सुबह 7.22 बजे पर हुआ. वहीं इस हादसे के कारण कई लोकल नागरिक भी घायल हो गए.

अधिकारियों का कहना है कि प्लेश क्रैश की जांच की जाएगी. इसके लिए एक स्पेशल कमिशन गठित किया जाएगा. इसके तहत क्रैश के कारणों का पता लगाया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »