आतंकी हाफिज सईद की गीदड़ भभकी, पठानकोट जैसे कई और हमलों के लिए तैयार रहे भारत

जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद ने कहा है कि भारत में पठानकोट हमले जैसी कई घटनाएं दोहराई जा सकती हैं. पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद के सेंट्रल प्रेस क्लब में कश्मीर के बारे में बात करते हुए सईद ने ये धमकी दी है.

Advertisement
हाफिज सईद हाफिज सईद

केशव कुमार

  • मुजफ्फराबाद,
  • 04 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

जमात उद दावा प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद ने फिर भारत को धमकी दी है. सईद ने कहा है कि भारत में पठानकोट हमले जैसी कई घटनाएं दोहराई जा सकती हैं. पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद के सेंट्रल प्रेस क्लब में कश्मीर के बारे में बात करते हुए सईद ने ये धमकी दी है.

फिर छेड़ा कश्मीर की आजादी का राग
कहा कि कश्मीर की आजादी उसकी जिंदगी का इकलौता मकसद है. उसने सैयद सलाहुद्दीन की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि वह क्यों सेना के बल पर लोगों को सरप्राइज करने की कोशिश करते हैं.

Advertisement

नरेंद्र मोदी समझें कश्मीरी लोगों की चाहत
सईद ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के मन की चाहत समझने की कोशिश करें. उसने कहा कि यह एक स्वाभाविक है कि कोई चीज बहुत दबाई जाती है तो कई दिशाओं में उसका जवाब मिलता है. कई बार ईधर से तो कई बार उधर से जवाब मिलता ही है.हाफिज सईद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपकी नीति कश्मीरियों को सेना की ताकत पर दबाने का है तो सुन लो, मामला श्रीनगर नहीं रुकेगा, पठानकोट तक जाएगा और उससे आगे भी पहुंचेगा. सईद ने दोहराया कि कश्मीर में जो चल रहा है उसे सुलझाया नहीं गया तो यह भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाएगा. इस बात को समझकर ही कदम उठाने की जरूरत है.

अल्लाह के नाम पर एक होने की अपील
हाफिल सईद ने अपने भाषण कहा कि अल्लाह के नाम पर मेरी गुजारिश है कि सब इकट्ठा हो जाओ. अल्लाह तुम्हारे पुछले सारे गुनाह माफ कर देगा. सईद ने कहा कि कश्मीरियों को उनका हक दिलवाने की कोशिश की मर्जी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement