ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी विध्वंसक जहाजों ने सीजफायर का उल्लंघन किया था. ऐसे में ईरानी सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.
ईरानी मीडिया ने एक वीडियो जारी किया है जिसे लेकर ये दावा किया गया है कि ये उस पल का वीडियो है जब IRGC की नौसेना ने अमेरिका को करारा जवाब दिया.
ईरान ने इस वीडियो को अपनी नौसेना की बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश किया है. हालांकि, अमेरिका की ओर से अभी तक इन दावों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया- ईरान
ईरानी का कहना है कि अमेरिकी युद्धपोतों ने इलाके में उकसावे वाली कार्रवाई की, जो दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम समझौतों के खिलाफ थी. ऐसे में जवाब में, IRGC नौसेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिकी पक्ष को पीछे हटने पर मजबूर किया.
ईरान जंग पर क्या बोले ट्रंप?
बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर होलोकॉस्ट की धमकी दी थी. दूसरी तरफ, ट्रंप ने ये भी दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर अच्छी बातचीत चल रही है. सीजफायर कायम रहने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था उन्होंने कहा था, 'उन्होंने (ईरान ने) आज हमारे साथ मजाक किया. हमने उन्हें हरा दिया. अगर सीजफायर नहीं होता, तो आपको ईरान से निकलती एक बड़ी चमक देखनी होगी. उन्हें जल्दी से एग्रीमेंट पर साइन कर देना चाहिए. अगर वो साइन नहीं करते हैं, तो उन्हें बहुत दर्द होगा.'
यह भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा दांव: ब्राजील के साथ ट्रेड डील की तैयारी, ईरान मुद्दे पर एकजुट हुए अमेरिका-EU
ईरान को परमाणु हथियार रखने देंगे ट्रंप?
ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने की इजाजत देने को लेकर ट्रंप ने कहा था, 'इसका जीरो चांस है और वो ये जानते हैं, और वो इस पर राजी हो गए हैं. देखते हैं कि वो इस पर साइन करने को तैयार हैं या नहीं.' जब पूछा गया कि दोनों पक्ष एग्रीमेंट के कितने करीब हैं, तो ट्रंप ने कहा कि हो सकता है ये न हो, लेकिन ये किसी भी दिन हो सकता है. मेरा मानना है कि वो मुझसे ज्यादा डील करना चाहते हैं.
सुबोध कुमार